लाइफ स्टाइल

इन लोगों के लिए खतरा है पुदीना : सावधान

Rounak Dey
13 May 2023 5:56 PM GMT
इन लोगों के लिए खतरा है पुदीना : सावधान
x
अभी से जान लें जरूरी बातें

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | घर में लगाए जाने वाले पेड़-पौधे में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद होते हैं। इन सभी पौधो में सबसे ज्यादा लोगो के घर में पुदीने का पौधा पाया जाता है। पुदीने का इस्तेमाल दंत-मंजन, टूथपेस्ट, चुइंगगम्स, माउथ फ्रेशनर, कैंडीज, इन्हेलर आदि में किया जाता है। इसके अलावा भी आयुर्वेद में पुदीने का प्रयोग अन्य रोगों के इलाज में भी होता है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि जरूरत से ज्यादा जब किसी चीज का इस्तेमाल किया जाए तो उसके दुष्प्रभाव हमारे शरीर पर दिखने लगते है। ऐसे में पुदीना का भी अधिक मात्रा में सेवन करना कुछ नुकसान पहुंचा सकता है। तो चलिए जानते है उसके बारे में।पुदीना के नुकसान

1 गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग से पीड़ित लोग पुदीने के सेवन से बचें। क्योंकि इससे पेट को आराम नहीं मिलेगा।

2 गर्भावस्था के दौरान पुदीने की चाय पीने से गर्भपात का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है, इसलिए महिलाओं को प्रेगनेंसी में इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।3 पुदीने के ज्यादा इस्तेमाल आपका गला भी बंद कर सकता है।

4 पुदीने का अधिक मात्रा में प्रयोग आपके गुर्दे और आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है।

5 अगर आप किडनी के मरीज है तो पुदीना आपके लिए ठीक नहीं है। इसका सेवन आप न ही करें तो बेहतर है।

6 ब्लड शुगर होता है कम।

7 8 साल से नीचे के आयु के बच्चों के लिए पुदीना सही नहीं है।

8 आप लीवर के मरीज है तो भूलकर भी पुदीने की गोली या फिर पुदीने का सेवन न करें।

9 जिनकी त्वचा सेंसिटिव होती है, उन्हें मेंथॉल से एलर्जी हो सकती है। इसलिए, उन्हें इसके सेवन और संपर्क से दूर रहना चाहिए।पुदीना या पुदीने के पत्तों को उनके कई औषधीय प्रभावों के लिए अत्यधिक गुणों वाला माना जाता है। पुदीना के पत्ते हरे सलाद, चटनी, रायता, और पुदीने की चाय सहित विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों में एक अलग और अनोखा स्वाद डालते हैं। पुदीना के संभावित स्वास्थ्य लाभों के लिए उपयोग करने से पहले आपको एक योग्य चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए।

Next Story