- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Peanut Chaat: झटपट...

x
Peanut Chaat: आप अगर इस रेसिपी को घर पर ट्राई करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताई गई विधि आपकी पूरी तरह से मदद करेगी। इसे घर के बच्चे भी स्वाद लेकर खाएंगे।
सामग्री (Ingredients)
मूंगफली – 3 कप
प्याज बारीक कटा – 1
टमाटर बारीक कटा – 1
हरी मिर्च बारीक कटी – 1
नींबू रस – 2 टेबल स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
भुना जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
चाट मसाला – 1/4 टी स्पून
- सबसे पहले मूंगफली लें और उन्हें साफ कर लें। इसके बाद कुकर लेकर उसमें मूंगफली और 5 कप पानी डाल दें।
- इसमें हल्दी पाउडर और नमक डालकर पकने के लिए मीडियम आंच पर रख दें।
- जब कुकर में 5 सीटियां आ जाएं तो गैस बंद कर दें।
- कुकर जब ठंडा हो जाए तो उसका ढक्कन खोलें और मूंगफली को छलनी से छानकर बाउल में निकालकर अलग रख लें।
- अब उबली हुई मूंगफली में लाल मिर्च, भुना जीरा डालकर अच्छी तरह से सभी को मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालकर मिला लें।
- मूंगफली चाट में स्वादानुसार नमक मिलाएं और फिर इसमें 2 चम्मच नींबू का रस डालकर मिक्स करें।
- अब मूंगफली चाट बनकर तैयार है। इसे सर्व करने से पहले बारीक कटे हुए हरे धनिया से गार्निश करें।
TagsPeanut Chaatजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





