- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Matar Tamatar Bharta:...
लाइफ स्टाइल
Matar Tamatar Bharta: सर्दियों में बनाएं मजेदार मटर टमाटर भरता
Sarita
19 Jan 2026 7:59 AM IST

x
Matar Tamatar Bharta: आज हम आपको ठंड के मौसम में मिलने वाले हरे मटर से कुछ स्पेशल बनाने के बारे में बताएंगे. आइए जानते हैं गरमा-गरम रोटी के साथ स्वाद का मजा दोगुना करने के लिए मटर टमाटर भरता बनाने को आसान विधि|
मटर टमाटर भरता सामग्री:
हरे मटर – आधा कप (उबले हुए)
प्याज – 1 (बारीक कटा)
टमाटर – 4 (भुने हुए)
सरसों का तेल – 2 चम्मच
हल्दी – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
नमक – स्वादानुसार
हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी)
लहसुन – 4-5 कलियां (बारीक कटी)
हरा धनिया – सजाने के लिए
जीरा – आधा चम्मच
मटर टमाटर भरता बनाने की विधि :
सबसे पहले आप सारे टमाटर को पानी में धोकर साफ कर लें. इसके बाद आप टमाटर को गैस पर या तवे पर अच्छी तरह भून लें. टमाटर ठंडा होने पर इसका छिलका उतारकर अच्छे से मैश कर लें.
अब आप उबले हुए मटर को हल्का सा मैश कर लें. इसके बाद आप कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. आप इसमें जीरा डालें. जीरा चटकने के बाद इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
अब अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक अच्छे से भूनकर निकाल लें. फिर आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें. सारे मसाले को आप अच्छी तरह भूनकर निकाल लें.
अब मैश किए हुए टमाटर डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं. टमाटर पक जाने के बाद इसमें मटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और नमक डालें.
इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट पकाएं, जब तक भरता से तेल ऊपर न आ जाए. भरता पक जाने के बाद आप इसे एक कटोरी में निकालकर ऊपर से हरा धनिया डालें और गरमा-गरम रोटी के साथ सर्व करें|
TagsMatar TamatarBhartaमटर टमाटरभरताPea and TomatoBharta जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





