लाइफ स्टाइल

PCOS Tips : जूझ रही हैं, ये 4 डाइट टिप्स करेंगे हार्मोनल बैलेंस में मदद

Saba Naaz
16 Jun 2025 11:55 AM IST
PCOS Tips : जूझ रही हैं, ये 4 डाइट टिप्स करेंगे हार्मोनल बैलेंस में मदद
x
Lifestyle लाइफस्टाइल : आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली में, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) प्रजनन आयु की महिलाओं में तेजी से बढ़ती एक आम हार्मोनल समस्या बन गई है। यह सिर्फ एक स्वास्थ्य स्थिति नहीं, बल्कि कई महिलाओं के लिए चिंता और तनाव का कारण भी बनती है।
पीसीओएस से जूझ रही महिलाओं को अक्सर अनियमित पीरियड्स, अचानक वजन बढ़ना, चेहरे पर मुंहासे और शरीर पर अनचाहे बालों की वृद्धि जैसे परेशान करने वाले लक्षणों का सामना करना पड़ता है। यह विकार मुख्य रूप से इंसुलिन प्रतिरोध और हार्मोनल असंतुलन से जुड़ा है, जो शरीर के कई कार्यों को प्रभावित करता है। हालांकि, पीसीओएस का नाम सुनकर घबराने की जरूरत नहीं है।
इसका प्रबंधन और लक्षणों को नियंत्रित करना बिल्कुल संभव है। सही जीवनशैली में बदलाव, एक संतुलित डाइट प्लान और नियमित व्यायाम को अपनाकर इस स्थिति को प्रभावी ढंग से संभाला जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, संतुलित आहार न केवल लक्षणों को कम करता है, बल्कि हार्मोनल संतुलन को भी बेहतर बनाता है। आइए इस लेख में चार प्रभावी डाइट टिप्स के बारे में जानते हैं, जो पीसीओएस से जूझ रही महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है।
कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) वाले खाद्य पदार्थ चुनें : पीसीओएस में इंसुलिन प्रतिरोध ब्लड शुगर को बढ़ाता है, जो हार्मोनल असंतुलन पैदा करता है। कम जीआई वाले खाद्य पदार्थ, जैसे ब्राउन राइस, क्विनोआ, ओट्स और हरी सब्जियां, जो ब्लड शुगर में अचानक वृद्धि को रोकते हैं। ये वजन नियंत्रण और इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करते हैं।
प्रोटीन और हेल्दी फैट को प्राथमिकता दें : प्रोटीन और हेल्दी फैट हार्मोन उत्पादन और भूख नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंडे, मछली, टोफू, दाल और बादाम तो डाइट में शामिल करें। इनमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को पोषण प्रदान करते हैं। एवोकाडो, नट्स और जैतून का तेल जैसे स्वस्थ फैट सूजन को कम करते हैं।
फाइबर युक्त आहार अपनाएं : फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे फल (सेब, बेरीज), सब्जियां (पालक, ब्रोकली) और साबुत अनाज, पाचन को बेहतर बनाते हैं और इंसुलिन प्रतिरोध को कम करते हैं। यह शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बनाए रखने में भी मदद करते हैं।
चीनी और प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज करें : चीनी युक्त खाद्य पदार्थ और प्रोसेस्ड फूड्स, जैसे केक, सोडा और फास्ट फूड, इंसुलिन और सूजन को बढ़ाते हैं, जो पीसीओएस के लक्षणों को और बिगाड़ते हैं। इनसे हार्मोनल असंतुलन और वजन बढ़ने का खतरा रहता है।
Next Story