लाइफ स्टाइल

Pav Bhaji Recipe: मिनटों में बनाएं पाव भाजी

Sarita
12 Feb 2025 9:24 AM IST
Pav Bhaji Recipe: मिनटों में बनाएं पाव भाजी
x
Pav Bhaji Recipe: बच्चे घर के दाल-चावल से ज्यादा रेस्तरां का खाना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन बाजार जैसे व्यंजन व पकवान घर पर भी बनाए जा सकते हैं। आमतौर पर लोगों का मानना होता है कि बाजार वाले व्यंजनों में बहुत सारी सामग्री उपयोग होती है और उसे बनाने में मेहनत व वक्त लगता है। लेकिन ऐसा नहीं है। कम सामग्री और सरल विधि अपनाकर रेस्तरां जैसा स्वाद घर पर भी पाया जा सकता है।
पाव भाजी बनाने के लिए सामग्री
दो उबले और मैश किए हुए आलू
एक कप उबली हुई मटर
एक बारीक कटी शिमला मिर्च
दो बारीक कटे टमाटर
एक बारीक कटा प्याज
पाव भाजी का मसाला
एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
हल्दी पाउडर
पाव भाजी मसाला
धनिया पाउडर
नमक स्वादानुसार
दो बड़े चम्मच मक्खन
दो बड़े चम्मच तेल
चार पाव (बन)
हरा धनिया (गार्निश के लिए)
नींबू (स्वाद बढ़ाने के लिए)
पाव भाजी बनाने की विधि
पहले मसालेदार भाजी बनाएं। इसके लिए तेल गर्म करके उसमें प्यार डालकर हल्का भूनें।
टमाटर और शिमला मिर्च डालें और दो से तीन मिनट पकाएं।
हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और पाव भाजी मसाला डालकर मिला लें।
मैश किए हुए आलू और उबली मटर को मसाले में डालकर मिलाएं।
थोड़ा पानी डालें और पांच मिनट तक पकाएं।
गैस बंद करके हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
पाव सेंके
पाव को मक्खन में सेंकें।
तवे पर थोड़ा मक्खन डालकर पाव को हल्का क्रिस्पी होने तक सेंक लें।
चाहें तो पाव पर थोड़ा सा पाव भाजी मसाला भी छिड़क सकते हैं।
सर्व करने का तरीका
गरमागरम भाजी को बाउल में डालें।
ऊपर से मक्खन और थोड़ा सा नींबू निचोड़ें।
गर्मा-गर्म पाव के साथ परोसें।
15 मिनट में आपका लजीज पाव भाजी तैयार है।
Next Story