- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Pastel Outfit: पेस्टल...
लाइफ स्टाइल
Pastel Outfit: पेस्टल कलर के आउटफिट को कैरी करने के बेहतरीन टिप्स
Sarita
8 March 2025 7:30 AM IST

x
Pastel Outfit: मौसम बदलते ही लोग अपने स्टाइल और फैशन में बदलाव करना शुरू कर देते हैं। यदि मौसम के अनुकूल कपड़े न पहने जाएं तो परेशानी होने लगती है। खासतौर पर जब गर्मी का मौसम आता है, तब हल्के-हल्के कपड़े पहनना ही लोग पसंद करते हैं। इस मौसम में पेस्टल रंग ज्यादा अच्छे माने जाते हैं। पेस्टल रंग हल्के, सॉफ्ट और सूदिंग शेड्स होते हैं, जो हर मौसम और मौके पर ग्रेसफुल और एलिगेंट लुक देते हैं। ये रंग ना सिर्फ ट्रेंडी होते हैं, बल्कि आपको एक सॉफ्ट, क्लासी और रिफ्रेशिंग लुक भी देते हैं। बहुत से लोग इसे सही तरह से स्टाइल नहीं कर पाते हैं। इसी के चलते हम आज आपको पेस्टल रंग को अच्छे से स्टाइल करने के टिप्स देने जा रहे हैं।
स्किन टोन के हिसाब से करें चयन-
ऐसा बिल्कुल न सोचें कि हर किसी पर हर कोई पेस्टल रंग जचता है। हमेशा अपनी स्किन टोन के अनुसार पेस्टल कलर चुनें। गोरी स्किन पर बेबी पिंक, लैवेंडर, स्काई ब्लू अच्छे लगते हैं। वहीं मीडियम स्किन टोन के लिए मिंट ग्रीन, पीच, लाइट येलो परफेक्ट हैं। यदि डस्की स्किन है तो आप पर लाइट ऑलिव, लाइलैक, डस्टी रोज खूब जंचते हैं।
सही से करें पेयर-
पेस्टल रंग में एलिगेंट लुक कैरी करना है तो पेस्टल रंगों को व्हाइट, बेज या ग्रे के साथ पेयर करें। जैसे कि पेस्टल पिंक ड्रेस के साथ व्हाइट जैकेट या मिंट ग्रीन कुर्ता के साथ बेज दुपट्टा शानदार लगेगा।
एक्सेसरीज का रखें ध्यान-
पेस्टल रंग के साथ हर तरह की एक्सेसरीज नहीं अच्छी लगती है। इसके साथ हमेशा सिल्वर और रोज गोल्ड ज्वेलरी ज्यादा प्यारी लगती है। बैग और फुटवियर के लिए आप न्यूड, व्हाइट, या बेज रंग का चयन करें। अगर पेस्टल लुक को थोड़ा बोल्ड बनाना चाहती हैं, तो ब्राइट कलर बैग या स्टेटमेंट ज्वेलरी जोड़ सकती हैं।
पेस्टल रंग काफी एलिगेंट होता है। ऐसे इसके साथ लाइट और नेचुरल मेकअप अच्छा लगता है। पीच या रोजी ब्लश, हल्का पिंक या न्यूड लिपस्टिक ट्राई करें। अलग हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं तो सॉफ्ट वेव्स, लो बन या सिंपल स्ट्रेट हेयर परफेक्ट रहेंगे।
TagsPastel Outfitपेस्टलकलरआउटफिटकैरीटिप्सPastel Outfitpastelcoloroutfitcarrytipsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





