लाइफ स्टाइल

Parenting: मानसून में बच्चों को बीमारियों से दूर रखने के लिए अपनाएं ये तरीका

Sanjna Verma
11 July 2024 8:29 AM GMT
Parenting: मानसून में बच्चों को बीमारियों से दूर रखने के लिए अपनाएं ये तरीका
x
Parenting: गर्मी में मानसून आने से गर्मी से तो राहत मिलती हैं, लेकिन यह मानसून अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। अगर आप भी इस मौसम में अपने घर के बच्चों से लेकर बड़ों तक को सेहतमंद रखना चाहते हैं तो आपको उनकी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। दरअसल बारिश के मौसम में आस पास खुली जगहों में पानी भर जाता है। इस वजह से मच्छर और अन्य कीटाणु पनपने लगते हैं, जो बच्चों के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है। क्योंकि बच्चे बाहर खुले में खेलने निकलते है। कई बार बारिश में भीग जाते हैं जिसके चलते वो संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं और बीमार पड़ने लगते हैं। बच्चों को सबसे ज्यादा निमोनिया, सर्दी खांसी, चेस्ट इन्फेक्शन आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है। तो चलिए इस बदलते मौसम में बच्चों को कैसे सेहतमंद रखे, जानते है।
इम्यूनिटी का रखे ख़ास ध्यान
बच्चे ही नहीं बड़ों को भी इस मौसम में अपनी Immunity का खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है. बच्चों की इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आप उन्हें हेल्दी डाइट दें। उनकी डाइट में आवश्यक विटामिन और मिनरल्स के लिए फल, सब्जियां और साबुत अनाज को शामिल करें।
बच्‍चों के ल‍िए साफ़ अंडरगार्मेंट्स को चुनें
मानसून में बच्चों के लिए सही अंडरगारमेंट्स का चुनाव करें। बच्चे को हर मौसम में सूती और आरामदायक अंडरवियर पहनाएं। सूती कपड़ा नमी को अच्छी तरह से सोख लेते हैं। एक बात का ख़ास ख्याल रखे की अंडरगार्मेंट्स साफ़ हो। इसके अलावा बच्‍चों को अंडरव‍ियर को न‍ियम‍ित रूप से बदलने की सलाह दें। बच्‍चों की अंडरव‍ियर को हर 3 महीने में बदल कर नई अंडरगार्मेंट्स को चुनें।
डायरिया होने से बचाएं
इस मौसम में सबसे ज्यादा डायरिया का खतरा रहता है। ऐसे में बच्चों को साफ पानी पिलाएं। क्योंकि गंदे पानी के सेवन से डायरिया का खतरा ज्यादा होता हैं।
बच्चों के शरीर को ड्राई रखें
बच्चों को गीला कपड़ा पहनाने से बचें। कोशिश करें कि उनकी त्वचा को मानसून में Dry ही रहे। बार‍िश में अगर बच्चे भीग जाते हैं, तो तुरंत उनके कपड़े बदल दें। इस तरह आप बच्चों को यूटीआई, बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्‍शन से बचा सकते हैं। बार‍िश में बच्चों के पैरों की त्वचा को भी ड्राई रखने का प्रयास करें। इसके लिए उन्हें जूते पहनाएं।
बारिश में भीगने से बचाएं
इस मौसम में बच्चों को ज्यादा भीगने से बचाएं। क्योंकि देर तक भीगे रहने के चलते वो संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए उन्हें सूखा और गर्म रखें। ताकि वे यूरिनरी ट्रैक्‍ट इंफेक्‍शन (यूटीआई) के होने से बच सके।
Next Story