
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश कुछ इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. एक द्रोणिका के प्रभाव से गरज-चमक, अंधड़ और बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। (Chhattisgarh Today Weather Report) मौसम विभाग के अनुसार, आज रायपुर संभाग के एक-दो जिलों में और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिनों में दुर्ग और बिलासपुर संभागों में तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है।
बस्तर, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, गरियाबंद, धमतरी, कवर्धा और पेंड्रा: इन जिलों में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश के अन्य भाग में अगले दो दिनों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मध्य छत्तीसगढ़ बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। रायपुर संभाग के एक-दो क्षेत्रों में भी पारा बढ़ सकता है। अन्य जिलो में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ मौसमछत्तीसगढ़ मौसम अलर्टChhattisgarhChhattisgarh NewsChhattisgarh WeatherChhattisgarh Weather Alert
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





