- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Papaya Shake: पेट की...
लाइफ स्टाइल
Papaya Shake: पेट की गर्मी को शांत करता है, स्वाद भी लाजवाब
Sarita
23 March 2025 9:26 AM IST

x
Papaya Shake: गर्मी में पपीते से बना शेक पीना बहुत फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ शरीर को ऊर्जा से भर देता है, बल्कि पाचन को सुधारता है और पेट की गर्मी शांत करता है। पपीते में पोषक तत्वों का भंडार छिपा हुआ है। विटामिंस, मिनरल्स के साथ इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। सुबह इसे फटाफट तैयार किया जा सकता है। इसे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी पसंद करते हैं। यह स्वाद में भी किसी ज्यूस से कम नहीं पड़ता। इसका सेवन करने से शरीर में दिनभर स्फूर्ति का एहसास बना रहता है। यह बनाने के लिए हमेशा ताजे और पके हुए पपीते का इस्तेमाल करना चाहिए।
सामग्री (Ingredients)
पपीते के टुकड़े - 2 कटोरी
दूध - ढाई-तीन गिलास
बादाम - 8-10
काजू - 8-10
चीनी - स्वादानुसार
आइसक्रीम - 1 कप
- सबसे पहले पपीता काटें और उसके अंदर के बीज अलग कर दें।
- इसके बाद पपीते का ऊपरी छिलका उतारें और फिर इसके बड़े-बड़े टुकड़े काट लें।
- अब एक मिक्सर जार लें और उसमें पपीते के टुकड़े डाल दें। इसमें स्वादानुसार चीनी मिलाएं।
- इसके बाद जार में काजू और बादाम भी डाल दें। इसके बाद जार का ढक्कर लगाकर 1 मिनट तक सारी चीजों को ग्राइंड करें।
- इसके बाद जार का ढक्कन खोलें और पिसे हुए पपीते में दूध और आइसक्रीम डाल दें।
- इसके बाद जार का ढक्कन दोबारा लगाकर मिक्सी चलाएं जब तक की शेक स्मूद न हो जाए।
- पपीता शेक जब स्मूद हो जाए तो इसे मिक्सर जार में से सर्विंग ग्लास में निकाल लें।
- इसके बाद पपीता शेक में 2-3 आइस क्यूब्स डालें और टेस्टी व हेल्दी पपीता शेक सभी को सर्व करें।
TagsPapaya Shakeपेटगर्मीशांत Papaya Shakestomachheatcalmsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





