लाइफ स्टाइल

गैस की समस्या में पपीता है बहुत ही फायदेमंद

Apurva Srivastav
13 Jun 2023 4:11 PM GMT
गैस की समस्या में पपीता है बहुत ही फायदेमंद
x
पपीता, एक ऐसा फल है जो कि पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, आपको यह हैरानी हो सकती है कि पपीता गर्म तासीर वाला फल है जो कि पेट के काम काज को तेज करने में मददगार है। लेकिन, जिन लोगों को गैस और एसिडिटी की समस्या होती है उनके लिए भी ये फल हेल्दी है। क्यों और कैसे जानते हैं इस बारे में विस्तार से। साथ ही जानेंगे एसिडिटी की समस्या में इसे खाने का सही तरीका।
पपीते में पपैन नामक प्राकृतिक पाचक एंजाइम होता है। ये पाचक एंजाइम आपके द्वारा खाए गए भोजन को तोड़ने में मदद करता है ताकि आप उस भोजन से पोषक तत्वों को ठीक से पचा सकें और अवशोषित कर सकें। इससे अपच की समस्या से बचाव होता है और गैस की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा भी ये कई प्रकार से फायदेमंद है।
एसिड रिफ्लक्स (GERD) में पपीता खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, पपीता का पपैन पेट के पीएच को बैलेंस करने और मेटाबोलिज्म तेज करने में मददगार है। इससे खाना तेजी से पचता है और आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या नहीं होती है।
पपीता फाइबर से भरपूर है जो कि पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है। ये पानी को सोखता है जिस वजह से आपको ज्यादा पानी पीने की जरुरत महसूस होती है। ऐसा करना पेट के बॉवेल मूवमेंट को सही करता है और एसिडिटी की समस्या से बचाव में मदद करता है।
गैस की समस्या में आप पपीते को कई प्रकार से खा सकते हैं। लेकिन सबसे सही तरीका ये है कि दिन के किसी एक वक्त में काला नमक लगा कर आराम से बैठकर पपीता खाएं। उसके बाद कुछ देर वॉक करें। ऐसा करना आपके पेट की गतिविधियों को तेज करने के साथ ब्लोटिंग और एसिडिटी से बचने में मदद मिलेगी।
Next Story