- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Papaya Chaat : मिनटों...

x
Papaya Chaat : पपीता हल्का, पौष्टिक और पचने में आसान फल माना जाता है, लेकिन जब इसे चाट स्टाइल में तैयार किया जाता है, तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. इसे आप सुबह या शाम में हल्की भूख के टाइम आसानी से बनाकर खा सकते हैं. इसे बनाने में आपको सिर्फ घर में रखी कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी. चाहे आप डाइट पर हो, फिटनेस फॉलो करते हो या बस कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाना चाहते हो, पपीता चाट आपके लिए बहुत सही रहेगा. आइए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से स्नैक्स टाइम के लिए चटपटा पपीता चाट बनाने की रेसिपी|
सामग्री:
पका हुआ पपीता – 2 कप (छोटे भाग में कटा हुआ)
भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
काला नमक – आधा छोटा चम्मच
चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
नींबू का रस – 1–2 चम्मच
बारीक कटा हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच
शहद – 1 चम्मच (ऑप्शन)
विधि :
सबसे पहले कटे हुए पपीते को एक बड़े कटोरा में डालें.
इसमें आप काला नमक, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें.
अब नींबू का रस डालकर हल्का-सा मिक्स करें. आप चाहें तो इसमें थोड़ी हरी मिर्च और शहद डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं.
सर्व करने से पहले आप इसके ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें|
TagsPapaya Chaatचटपटापपीता चाटspicy papaya chaatजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





