लाइफ स्टाइल

Papad Recipe: इस विधि से तैयार करें पापड़

Sarita
16 Feb 2025 7:48 AM IST
Papad Recipe:  इस विधि से तैयार करें पापड़
x
Papad Recipe: अगर आप भी लंबे समय तक चलने वाले आलू पापड़ बनाना चाहते हैं, तो यह आसान विधि अपनाएं। यह विधि आसान होने के साथ ही पारंपरिक और पूरी तरह से प्राकृतिक है, जिससे आपके पापड़ बिना खराब हुए लंबे समय तक ताजे बने रहेंगे।
आलू पापड़ के लिए जरूरी सामग्री Ingredients required for potato papad
एक किलो नए आलू
आधा कप साबूदाना
नमक
हींग
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर।
आलू पापड़ बनाने की आसान विधि Easy method of making potato papad
आलू उबालकर छिला निकालें, फिर अच्छी तरह से मैश कर लें।
3-4 घंटे भीगे साबूदाना तो पानी में उबालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
ठंडा होने पर इसे आलू के पेस्ट में मिला दें।
आलू में स्वादानुसार नमक, हींग और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं।
पापड़ फैलाने का तरीका Method of spreading papad
एक प्लास्टिक शीट या सूती कपड़े को धूप में बिछाएं।
अब चम्मच की मदद से छोटे-छोटे गोल पापड़ के आकार में मिश्रण फैलाएं।
ध्यान रखें कि पापड़ ज्यादा मोटे न हों, वरना जल्दी नहीं सूखेंगे।
पापड़ों को तीखी धूप में 2-3 दिन तक सुखाएं, ताकि इनमें नमी न रहे।
जब पापड़ पूरी तरह से सूख जाएं और टूटने लगें, तो समझ लें कि वे तैयार हैं।
आलू पापड़ कैसे स्टोर करें? How to store potato papads?
एयरटाइट कंटेनर में रखें ताकि नमी न पहुंचे।
इन्हें 6-12 महीने तक आराम से स्टोर किया जा सकता है।
बरसात के दिनों में कंटेनर में थोड़ा नमक डालकर रखें, ताकि नमी से बचाव हो।
Next Story