लाइफ स्टाइल

'पनीर टिक्का विद आलू', फलाहार का एक बेहतर विकल्प

Kiran
25 Jun 2023 12:51 PM GMT
पनीर टिक्का विद आलू, फलाहार का एक बेहतर विकल्प
x
आवश्यक सामग्री :
- पनीर 250 ग्राम (फ्रेश)
- 1 बड़ी आकार की शिमला मिर्च
- 1 बड़ा उबला आलू
- 1/2 कप ताजा गाढ़ा दही
- 1 कप हरा धनिया
- 2-3 हरी मिर्च
- 1/2 टी स्पून कटा अदरक
- 1/2 नींबू
- ताजा मक्खन आवश्यकतानुसार
- सेंधा नमक आवश्यकतानुसार
बनाने की विधि :
- सबसे पहले फ्रेश पनीर को मोटे चौकोर टुकड़ों में काटें।
- आलू, टमाटर एवं शिमला मिर्च को भी चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- धनिया, हरी मिर्च एवं अदरक को पीसकर पेस्ट बना लें।
- इसमें दही, नमक, नींबू का रस मिलाएं।
- अब इसमें पनीर एवं सब्जियां मिलाकर 1/2 घंटे फ्रीज में रखें।
- अब सीखों में क्रमशः पनीर, शिमला मिर्च, टमाटर एवं आलू के टुकड़े एक-एक करके पिरोएं।
- ऊपर से मक्खन लगाकर इसे गर्म ओवन में सेंक लें।
- लीजिए आपका मनपसंद आलू टिक्का विद पनीर तैयार है, गर्मागर्म सर्व करें।
Next Story