लाइफ स्टाइल

Paneer Tikka Sandwich:नाश्ते के लिए ये है अच्छा ऑप्शन, वीकेंड पर जरूर ट्राई करें

Sarita
20 April 2025 10:53 AM IST
Paneer Tikka Sandwich:नाश्ते के लिए ये है अच्छा ऑप्शन, वीकेंड पर जरूर ट्राई करें
x
Paneer Tikka Sandwich: बनाने में ज्यादा वक्त और सामान भी नहीं लगती है. बच्चे हो या बड़े सभी इसका स्वाद लेना पसंद करेंगे. तो इस वीकेंड पर आप ये रेसिपी Try कर सकते हैं|
सामग्री
पनीर – 100 ग्राम
ब्रेड स्लाइस – 2
चीज़ क्यूब – 1
टमाटर – 1 बड़ा
बटर – जरुरत के मुताबिक
चिली फ्लेक्स – 1 टी स्पून
पिज्जा सॉस – 1 टी स्पून
ओरिगेनो – जरुरत के अनुसार
नमक – स्वादानुसार
Paneer Tikka Sandwich बनाने के लिए सबसे पहले चीज क्यूब को लेकर उसे कद्दूकस करें और एक बाउल में रख दें. Read More – देश की पहली इलेक्ट्रिक कार पेश, जानें एक किलोमीटर पर कितना खर्च आएगा …
अब टमाटर को धोकर सूती कपड़े से पोछ लें. इसके बाद टमाटर के गोल-गोल टुकड़े काट लें. इसके बाद पनीर को लें और उन्हें पतले-पतले चौकोर टुकड़ों में काटकर रख लें.
अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उसके ऊपर बटर, चिली फ्लेक्स और पिज्जा सॉस को चारों ओर लगा दें.
इसके बाद ब्रेड स्लाइस के ऊपर टमाटर की 4 स्लास को फैलाकर रख दें. इसके ऊपर ऊपर पनीर के 4 टुकड़े काटकर रखें.
अब ब्रेड स्लाइस पर कद्दूकस किया चीज़ चारों और फैला दें. इसके बाद ब्रेड स्लाइस के ऊपर चुटकीभर नमक छिड़क दें. अब इसे एक पॉट में रखकर माइक्रोवेव में रखकर 2 मिनट तक सेकें.
इसके बाद Paneer Tikka Sandwich को बाहर निकाल लें. आपका स्वादिष्ट पनीर टिक्का सैंडविच बनकर तैयार हो चुका है. चाकू की मदद से सैंडविच को बीच के काटकर टुकड़े कर लें. इसे टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें|
Next Story