- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Paneer Tikka Sandwich:...
लाइफ स्टाइल
Paneer Tikka Sandwich: बच्चों को लंच बॉक्स में दें खास सरप्राइज, बनाएं स्वादिष्ट पनीर टिक्का सैंडविच
Sarita
11 July 2025 1:21 PM IST

x
Paneer Tikka Sandwich: आपने सैंडविच तो कई बार ट्राई किया होगा। इसे कई तरह से और अलग-अलग सामग्री से बनाया जाता है। बच्चों को भी यह बहुत पसंद आता है। आप इसे नाश्ते में या बच्चों के लंच में दे सकते हैं। अगर आप सैंडविच में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो पनीर टिक्का सैंडविच की रेसिपी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
पनीर टिक्का सैंडविच बनाने के लिए सामग्री :
पनीर- एक कप क्यूब्स में कटा हुआ
गाढ़ा दही – आधा कप
ब्रेड- 6
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
नींबू का रस- एक चम्मच
शिमला मिर्च- आधा कप बारीक कटी हुई
प्याज- 1 पतले स्लाइस में कटा हुआ
तेल
हरी चटनी- 3 बड़े चम्मच
बटर
पनीर टिक्का सैंडविच बनाने की विधि:
पनीर टिक्का सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में गाढ़ा दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, नमक और नींबू रस को डालें और इसए अच्छे से मिक्स करें.
अब तैयार किये हुए मिश्रण में आप इसमें पनीर के क्यूब, प्याज और शिमला मिर्च डालें और अच्छे से मिक्स करें. इस मिश्रण को कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें.
अब एक पैन में तेल को गर्म करें. इसमें आप तैयार किया हुआ पनीर को डालें और इसए अच्छे से पकाएं.
सब्जियों को अच्छे से पकाने के बाद आप इसे निकाल लें.
सैंडविच तैयार करने के लिए आप ब्रेड को लें और इस पर हरी चटनी को लगाएं. ब्रेड की दूसरी तरफ आप बटर को लगाएं. अब तैयार किए हुए मिश्रण को आप इसके ऊपर डालकर फैला दें. इसे दूसरे ब्रेड से कवर कर दें. अब तवे पर दोनों तरफ से कुरकुरा और सुनहरा होने तक सेकें. तैयार है आपका पनीर टिक्का सैंडविच|
TagsPaneer TikkaSandwichलंच बॉक्सस्वादिष्टपनीर टिक्कासैंडविचPaneer TikkaLunch BoxDeliciousSandwich जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





