- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Paneer Thecha: अलग...

x
Paneer Thecha रेसिपी: ठेचा महाराष्ट्र की लोकप्रिय चटनी है। यह पारंपरिक व्यंजनों से प्रेरित है। इसका चटपटा स्वाद आपको निश्चित तौर पर पसंद आएगा। घर का हर सदस्य इसकी तारीफ करता नजर आएगा, चाहे फिर वो छोटा हो या बड़ा। आप ठेचा का सेवन स्टार्टर, भाकरी, चावल के साथ भी कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए बहुत कम सामग्री की आवश्यकता होती है। क्या अपने कभी पनीर ठेचा खाया है? अगर आपको कुछ अलग और नया खाने की इच्छा है तो एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। आप हमारे द्वारा गई विधि का पालन कर हर प्रकार की मुश्किल से बच सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
1 कप पनीर
2 बड़े चम्मच मूंगफली का तेल (सिंगदाने का तेल)
8-10 ताजा हरी मिर्च आधी कटी हुई
6-8 लहसुन कलियां
3 बड़े चम्मच मूंगफली के दाने
½ छोटा चम्मच धनिया के बीज
½ छोटा चम्मच जीरा
मुट्ठी भर धनिया पत्ती
स्वादानुसार नमक
विधि (Recipe)
- सबसे पहले पनीर को छोटे टुकड़ों में काटें और एक बाउल में रखें। अब उसके बाद एक पैन में हरी मिर्च, लहसुन डालकर तेज आंच पर एक मिनट तक भून लें।
- अब इसमें मूंगफली, जीरा डालकर अच्छी तरह भूनें, खुशबू आने तक भून लें। फिर इसमें हरा धनिया, नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और आंच बंद कर दें।
- अब इन सामग्रियों को फूड प्रोसेसर में दरदरा पीस लें या फिर अच्छी तरह से भूनें। अब पनीर के सभी टुकड़ों पर अच्छी तरह पेस्ट लगाएं।
- अब गैस ऑन कर उस पर कड़ाही रखें और उसे तेल से अच्छी तरह ग्रीस करें। अब उस पर पनीर के टुकड़ों को डालें और दोनों तरफ से अच्छी तरह से भूनें।
- तब तक भूनें जब तक वो दोनों तरफ से सुनहरे न हो जाएं। एक प्लेट में भूने हुए पनीर को निकालें और उस पर नीम्बू का रस डालें और गरमागरम खाएं।
Tagsपनीर ठेचा रेसिपीPaneer Thecha Recipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





