छत्तीसगढ़
10 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें List jantaserishta.com पर
jantaserishta.com
11 Aug 2025 6:29 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: उर्जाधानी में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग में कसावट लाने के मद्देनजर बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने जिले के एक एएसआई, दो प्रधान आरक्षक और 7 आरक्षकों का तबादला सूची जारी किया है।
लिस्ट के अनुसार सहायक उपनिरीक्षक पृथ्वीराज मोहंती को रक्षित केन्द्र कोरबा से जिला विशेष शाखा कोरबा भेजा गया है। प्रधान आरक्षक नान्हे सिंह राज को पुसके मानिकपुर से चौकी कोरबी, आरक्षक मोहनलाल साहू को चौकी कोर्बी से पुसके मानिकपुर स्थानांतरित किया गया है।
आरक्षक संजू श्रीवास को थाना दीपका से थाना लेमरू, जबकि अंकित पाण्डेय को थाना लेमरू से थाना दीपका भेजा गया है। आरक्ष खेमराज सिंह की पदस्थापना सायबर सेल कोरबा से बदलकर जिला विशेष शाखा कोरबा की गई है।
इसी तरह आरक्षक अर्जुन सिंह और प्रेमेन्द्र कुमार चन्द्रा, जो पहले थाना सिविल लाइन रामपुर में पदस्थ थे, उन्हें जिला विशेष शाखा कोरबा भेजा गया है। आरक्षक इन्द्रदेव सिंह को थाना पसान से थाना सिविल लाइन रामपुर और आरक्षक दीपक जगत को थाना लेमरू से थाना सिविल लाइन रामपुर में पदस्थ किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





