- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Paneer Pulao Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Paneer Pulao Recipe: लंच हो या डिनर, मिनटों में बनाएं होटल जैसा खिला-खिला पनीर पुलाव
Sarita
24 Jan 2026 11:38 AM IST

x
Paneer Pulao Recipe: चाहे ऑफिस लंच हो या फैमिली डिनर, यह पुलाव हर मौके पर तारीफें बटोरता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका पनीर पुलाव हमेशा स्वाद, खुशबू और रंग में बेहतरीन लगे, तो यह रेसिपी आपके लिए बिलकुल सही है. यहां हम आपको आसान और तरीका बताएंगे, जिससे हर बार आपका पुलाव रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देगा और हर कोई उसका स्वाद लेकर खुश हो जाएगा|
पनीर पुलाव बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?
घी – 2 बड़े चम्मच
पनीर, टुकड़ों में – 1 कप
जीरा – 1 छोटा चम्मच
तेज पत्ता – 1
लौंग – 1 छोटा चम्मच
जावित्री – 1/2
काली मिर्च – 1/2 छोटा चम्मच
दालचीनी – 1 इंच
अदरक-लहसुन, बारीक कटा हुआ – 2 बड़े चम्मच
प्याज, कटा हुआ – 1
हरी मिर्च, बारीक कटी हुई – 3
हल्दी – 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला – 1 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – 1 छोटा चम्मच
पानी – 3 कप
बासमती चावल – 1 1/2 कप
नींबू का रस – 2 छोटा चम्मच
धनिया, बारीक कटा हुआ – 3 बड़े चम्मच
पनीर पुलाव बनाने की विधि क्या है?
1. पनीर पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कड़ाही में घी गरम करें. जब घी अच्छे से गरम हो जाए तो इसमें पानेर डाल दें और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर ले. फिर इसे निकालकर अलग रख दें,
2. फिर उसी घी में जीरा, तेज पत्ता, लौंग, जावित्री, काली मिर्च और दालचीनी डालें और मसालों की खुशबू आने तक भूनें.
3. अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें. फिर इसमें प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें. साथ ही, हरी मिर्च डालकर भी कुछ देर भूनें ताकि खुशबू अच्छे से आए.
4. इसके बाद हल्दी, गरम मसाला, जीरा पाउडर और नमक डालकर सभी मसालों को अच्छे से मिलाएं. फिर पानी डालें और उबाल आने दें.
5. जब पानी उबलने लगे, तो इसमें चावल, भुना हुआ पनीर, नींबू का रस और कटा हुआ धनिया डालकर धीरे-धीरे मिलाएं. फिर ढककर चावल को धीमी आंच पर पकाएं.
6. चावल पकने के बाद धीरे से फुलाएं ताकि चावल चिपके नहीं. अब आपका स्वादिष्ट पनीर पुलाव तैयार है. इसे रायते के साथ परोसें और एन्जॉय करें|
TagsPaneer Pulaoखिला-खिलापनीर पुलावFluffy Paneer Pulao जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





