- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Paneer Masala Dosa: घर...
लाइफ स्टाइल
Paneer Masala Dosa: घर पर झटपट तैयार करें ये स्वादिष्ट व्यंजन
Sarita
5 Sept 2025 6:47 AM IST

x
Paneer Masala Dosa: हम बात कर रहे हैं पनीर मसाला डोसा की। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। घर पर अगर अचानक मेहमान आ जाएं तो उनके लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। नाश्ते के तौर पर यह शानदार ऑप्शन है। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि की मदद से इसे बनाने में किसी मुश्किल का सामना नहीं करेंगे।
सामग्री (Ingredients)
डोसा पेस्ट – 1 बड़ी कटोरी
भरावन के लिए
उबले आलू – 3
पनीर – 1 छोटी कटोरी
प्याज कटा – 1
चना दाल – 1 छोटी कटोरी
सूखी लाल मिर्च – 2
राई – 1 टी स्पून
अदरक (लच्छों में कटी) – 1 टी स्पून
हल्दी – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
कढ़ी पत्ता – 12-14
नमक – स्वाद के अनुसार
तेल
विधि (Recipe)
- सबसे पहले डोसे का पेस्ट एक बाउल में निकाल लें। अब भरावन तैयार करने की शुरुआत करें।
- सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसे मध्यम आंच पर तेल गरम करने के लिए रख दें। तेल गरम होने के बाद इसमें राई डालें।
- राई जब चटकने लगे तो इसमें सूखी लाल मिर्च डाल दें। मिर्च जब अच्छे से भून जाए तो उसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- इस दौरान करछी को चलाते रहे। अब इसमें चना दाल भी डाल दें। कुछ देर फ्राई करने के बाद इसमें उबले आलूओं को मैश कर डाल दें।
- फिर पनीर को मैश कर इस मिश्रण में मिला दें। इसके बाद अदरक लच्छे, लाल मिर्च, हल्दी और नमक को इस मिश्रण में अच्छे से मिक्स करें।
- सब चीजें जब अच्छे से मिल जाएं तो इसमें कढ़ी पत्ता और नमक डालकर लगभग 5 मिनट तक अच्छे से फ्राई करें। इस तरह डोसा का मसाला तैयार हो जाएगा।
- अब एक नॉन स्टिक तवा लें और उसे मीडियम आंच पर रख दें। तवा गरम होने के बाद उसमें डोसे का घोल डालें और चीले की तरह गोलाकार में फैलाएं।
- जब नीचे की तरफ से डोसा अच्छे से सिक जाए तो उसके चारों ओर तेल डालें और फिर डोसे को पलट दें।
- दूसरी तरह से सिकने के बाद डोसे को दोबारा पलटें और उसके बीच में आलू-पनीर का तैयार किया भरावन रख दें।
- अब डोसे को फोल्ड करें और एक प्लेट पर रखकर आंच बंद कर दें। इस तरह पनीर मसाला डोसा तैयार है। इसे नारियल चटनी और सांभर के साथ सर्व कर सकते हैं।
Next Story





