- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Paneer Lunch : लंच...

x
Paneer Lunch :अगर खाने में पनीर शामिल कर लिया जाए, तो स्वाद और सेहत दोनों ही दोगुने हो जाते हैं. पनीर प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स से भरपूर होता है, जो शरीर को मजबूत बनाता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है. खासकर ऑफिस जाने वालों या स्टूडेंट्स के लिए पनीर की डिशेस लंच में एक बेहतरीन विकल्प हैं|
पनीर परांठा सामग्री:
कप कसा हुआ पनीर
2 कप गेहूं का आटा
1 बारीक कटी हरी मिर्च
1 प्याज बारीक कटा हुआ
हरा धनिया कटा हुआ
नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर
पनीर परांठा रेसपी इन हिन्दी:
आटे में थोड़ा सा नमक और तेल डालकर मुलायम गूंध लें. दूसरी तरफ पनीर में प्याज, हरी मिर्च, धनिया और मसाले डालकर स्टफिंग तैयार करें. अब आटे की लोई बनाकर उसमें भरावन भरें और बेलकर परांठा तैयार करें. तवे पर घी या तेल डालकर सुनहरा सेक लें. इसे दही या अचार के साथ सर्व करें|
Next Story





