लाइफ स्टाइल

Paneer Laddu: मीठा खाने का मन कर रहा है तो इस मीठी डिश से होगी संतुष्टि

Sarita
4 Jan 2025 6:39 AM IST
Paneer Laddu:  मीठा खाने का मन कर रहा है तो इस मीठी डिश से होगी संतुष्टि
x
Paneer Laddu: आज हम आपको पनीर के लड्डू की रेसिपी बताएंगे, जो मन खुश कर देंगे। ये हर घर में बेहद पसंद किए जाते हैं। मावा और पनीर को मिलाकर बनाए गए ये लड्डू सेहतमंद होने के साथ-साथ बहुत लजीज लगते हैं। ये जल्दी बनकर तैयार हो जाते हैं। आप चाहें तो किसी त्योहार के मौके या खुशी के अवसर पर भी यह स्वीट डिश बनाई जा सकती है। घर में किसी मेहमान का स्वागत करने के लिए भी यह बढ़िया विकल्प है।
सामग्री (Ingredients)
पनीर - 300 ग्राम
नारियल का बुरा - 2 चम्मच
चीनी - 1 कप
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
मिल्क पाउडर - 1/2 चम्मच
मेवे - 2 चम्मच
घी - 1/2 चम्मच
- पनीर के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को मिक्सर में डालकर दरदरा पीसकर किसी बर्तन में निकल लें।
- अब किसी दूसरे बर्तन में घी गरम करके मध्यम आंच पर पनीर को डालकर कुछ देर भूनें।
- अब इसे भी चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाते हुए पनीर के साथ 4-5 मिनट तक भूनकर गैस बंद कर दें।
- थोड़ी देर बाद बारीक कटे हुए मेवों के साथ नारियल का बुरादा तैयार मिश्रण में मिक्स करके उसके लड्डू बना लें।
Next Story