- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Paneer Kathi Roll: घर...
लाइफ स्टाइल
Paneer Kathi Roll: घर पर आसानी से बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, जानें रेसिपी
Sarita
26 March 2025 6:58 AM IST

x
Paneer Kathi Roll: पनीर काठी रोल बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. रेस्टोरेंट्स या फिर पार्टी में ज्यादातर लोग इसे खाना पसंद करते हैं, लेकिन घर पर भी इसे बनाना आसान है. अगर आप पनीर से कोई स्वादिष्ट चीज बनाना चाहते हैं तो पनीर काठी रोल भी बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी|
सामग्री
इसे बनाने के लिए चाहिए होगा 200 ग्राम पनीर, पराठा या रुमाली रोटी, प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, हरी मिर्च, 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 2 चम्मच हरा धनिया कटा हुआ, चाट मसाला, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 हल्दी पाउडर, 2 चम्मच दही, 2 चम्मच तेल या घी, नमक और नींबू का रस|
ऐसे बनाएं पनीर काठी रोल
पनीर काठी रोल बनाने के लिए एक बाउल में आटा और मैदा को मिलाकर आटा गूंथ लें. आप चाहें तो सिर्फ आटे भी उपयोग कर सकते हैं. इसके बाद प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर को काट लें. अदरक-लहसुन का पेस्ट तैयार करें. एक बड़े कटोरे में लहसुन और अदरक का पेस्ट, सरसों का तेल, नमक, काला नमक, काली मिर्च, नमक, घी, दही और सभी मसाले- लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, नींबू रस, अजवाइन पाउडर डालें. कस्तूरी मेथी को क्रश करके बाउल में डालें और अच्छी तरह मिलाएं. अब पनीर को काटकर इस ग्रेवी में डालें. कटोरे को ढक दें और इसे कम से कम 30 मिनट तक के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दें|
इसके बाद पैन में थोड़ा-सा तेल डालकर उसे गर्म करें और उसमें कटी हुई शिमला मिर्चा और प्याज डालकर फ्राई करें. इसमें आप नमक, गर्म मसाला और मिर्चपाउडर भी मिला सकते हैं. अब मैरिनेट किए हुए पनीर को इसमें डालकर 1 से 2 मिनट तक चलाएं. गूंथे हुए आटे का परांठा बनाएं और उस पर हरी चटनी लगाकर उसमें पनीर का पेस्ट भरें और फिर अपने पसंद के मुताबिक सॉस या ग्रीन चटनी के साथ इसे खाएं. आप इस रोल में अपनी पसंद की सब्जियां भी डाल सकते है|
TagsPaneer KathiRollस्वादिष्टपनीरकाठी रोलPaneer KathideliciousPaneerKathi Rollजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





