लाइफ स्टाइल

पनीर हलवा: परिवार का हर सदस्य चाव से खाएगा ये मीठा

Sarita
10 Jan 2025 8:59 AM IST
पनीर हलवा: परिवार का हर सदस्य चाव से खाएगा ये मीठा
x
पनीर हलवा: आप अगर मीठा खाने के शौकीन हैं और नई स्वीट डिश की तलाश में हैं तो इस पर भरोसा जताकर देखें। इसमें काफी प्रोटीन होता है। इसे बड़ों के साथ बच्चे भी चाव से खाएंगे। यह बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता। आप अगर घर पर मेहमानों के लिए स्पेशल मिठाई तैयार करना चाहते हैं तो इसे बना सकते हैं। इसे लंच या डिनर किसी भी वक्त सर्व किया जा सकता है।
सामग्री (Ingredients)
पनीर क्रम्बल्ड – 1 कप
दूध – 1/2 कप
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
देसी घी – 1 टेबल स्पून
साबुत बादाम – 8-9
बादाम कतरन – 1 टी स्पून
- सबसे पहले सॉफ्ट पनीर लें। अब पनीर को हाथों से तोड़ते हुए क्रम्बल्ड करें।
- आप चाहें तो पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े भी काट सकते हैं। अब इन्हें मिक्सर जार में डालकर पीसलें।
- इसके बाद एक कड़ाही में देसी घी डालकर मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब घी पिघल जाए तो उसमें पिसा हुआ पनीर डालकर करछी की मदद से चलाते हुए कुछ देर तक सेंकें।
- हल्का भूरा होने पर इसमें दूध मिला दें। कुछ देर तक दूध और पनीर को पकाएं।
- इसके बाद इसमें चीनी डालकर करछी की मदद से मिक्स करें और कड़ाही को ढककर 5 मिनट तक हलवा पकने दें।
- बीच-बीच में हलवा चलाते भी रहें जिससे कड़ाही के तले से न चिपके।
- हलवा तब तक पकाना है जब तक कि दूध पूरी तरह से सूख न जाए।
- इसके बाद गैस बंद कर दें और इलायची पाउडर व बादाम कतरन डालकर ठीक ढंग से मिलाएं।
- अब पनीर हलवा सर्विंग बाउल में निकाल लें और ऊपर से साबुत बादाम से सजाकर परोसें।
Next Story