- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Paneer Fingers Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Paneer Fingers Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट पनीर फिंगर्स
Sarita
30 Jan 2025 11:46 AM IST

x
Paneer Fingers Recipe: आपने आज तक पनीर से बनी हुई कई तरह की डिश खाई होगी, लेकिन आज हम आपको पनीर से बनने वाली एक ऐसी रेसिपी बताने वाले हैं, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। हम पनीर फिंगर्स की बात कर रहे हैं, जो बच्चों को बेहद पसंद है और आप इसे स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। घर पर पनीर फिंगर्स बनाना काफी आसान है और ये कम वक्त में ही तैयार होने वाली डिश है। आइए जानते है इसकी सिंपल और टेस्टी रेसिपी।
पनीर फिंगर्स बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
200 ग्राम ताजा पनीर
एक चम्मच धनिया पाउडर
एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
दो चम्मच चाट मसाला
एक चम्मच कालीमिर्च
एक चम्मच ओरिगैनो
एक चम्मच चिली फ्लेक्स
डेढ़ कप मैदा
एक बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर
आधा कप ब्रेड क्रम्बस
दो चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
पनीर फिंगर्स बनाने की पूरी विधि
घर पर पनीर फिंगर्स बनाने के लिए सबसे पहले ताजा पनीर लें। ध्यान रखें कि डिश तभी स्वादिष्ट बनेगी, जब पनीर ताजा होगा। एक या दो दिन पुराने वाले पनीर से अगर आप इस रेसिपी को बनाती हैं, तो शायद आपके खाने का टेस्ट बिगड़ सकता है। अब पनीर को फिंगर के आकार में काट लें। इसके बाद एक बड़ी बाउल में पनीर के टुकड़े डालकर उसमें एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक चम्मच चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर सभी मसालों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद अब पनीर को 10 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें। ताकि मसाले पनीर के साथ ऑब्जर्व हो जाएं।
इस बीच एक दूसरे बाउल में मैदा और कॉर्न स्टार्च डालकर मिला लें। इसमें थोड़ा सा नमक और पानी डालकर बैटर तैयार कर लें। अब गैस पर पैन चढ़ाकर उसमें तेल डालें और अच्छी तरह से गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो मैरिनेट किए हुए पनीर के टुकड़े को पहले मैदे के घोल में डुबोएं और फिर उन्हें ब्रेड के चूरे में डालकर चारों ओर अच्छी तरह से लपेटकर फ्राई करने के लिए तेल में डाल दें। ध्यान रखें कि अगर आपके पास अधिक बड़ा पैन नहीं है तो जरूरत के अनुसार ही पनीर फ्राई करें। नहीं तो पनीर पकेगा नहीं। पनीर को फ्राई करने के लिए अधिक जगह चाहिए होता है।
अब पनीर को तब तक फ्राई करें, जब तक वो सुनहरे रंग की न हो जाए। ध्यान रखें कि आपको क्रिस्पी पनीर बनाना है। इसी तरह से सारे पनीर फिंगर्स को तल लें। अब आपकी ये डिश खाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इसे आप हरी चटनी के साथ शाम के नाश्ते में सर्व करें।
TagsPaneer Fingersघरस्वादिष्टपनीर फिंगर्सPaneer FingersHomeDeliciousजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





