लाइफ स्टाइल

पनीर कटलेट, हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट के लिए बेहतरीन ऑप्शन

Dolly
4 Aug 2025 12:14 PM IST
पनीर कटलेट, हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट के लिए बेहतरीन ऑप्शन
x
Lifestyle लाइफस्टाइल : सुबह का नाश्ता दिन की शुरुआत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। लेकिन कभी-कभी समय की कमी के कारण हम पौष्टिक नाश्ता बनाने में असमर्थ रहते हैं।
यदि आप चाहते हैं कि आपका ब्रेकफास्ट स्वादिष्ट, हेल्दी और झटपट तैयार हो, तो पनीर कटलेट आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसमें उच्च प्रोटीन की मात्रा होती है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और मसल्स को मजबूत करता है। पनीर कटलेट बनाने का तरीका
पनीर कटलेट बनाना बेहद आसान है और इसे बनाने के लिए आपको कुछ साधारण सामग्री की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता और यह बहुत ही स्वादिष्ट भी होता है।
सामग्री: 200 ग्राम पनीर
2 उबले आलू
1 चम्मच हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/2 चम्मच काला नमक
1/2 चम्मच चाट मसाला
1/4 कप ब्रेड क्रम्ब्स
1/2 कप मैदा
तेल (तलने के लिए)
विधी: सबसे पहले पनीर और उबले आलू को अच्छी तरह मैश करें। अब इसमें हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, गरम मसाला, काला नमक और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण से छोटे-छोटे कटलेट्स बना लें। फिर ब्रेड क्रम्ब्स और मैदा में कटलेट्स को अच्छे से लपेट लें। एक तवे पर तेल गर्म करें और कटलेट्स को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तला लें। गरम-गरम पनीर कटलेट्स तैयार हैं, इन्हें अपनी पसंदीदा चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
Next Story