- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Paneer Chilla Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Paneer Chilla Recipe: कम मेहनत में पाएं बेहतरीन स्वाद, घर पर ऐसे आसानी से बनाएं पनीर चीला
Sarita
6 July 2025 11:07 AM IST

x
Paneer Chilla Recipe: यह दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इसे सब्जियों के साथ मिलाकर और भी पौष्टिक बनाया जा सकता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। स्नैक या हल्के भोजन के तौर पर चीला एक बेहतरीन और हेल्दी ऑप्शन है। ऐसे में आज हम स्वाद और सेहत से भरपूर पनीर चीला की रेसिपी के बारे में जानेंगे।
सामग्री:
बेसन – एक कप
पनीर – आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च – एक से दो (बारीक कटी हुई)
धनिया पत्ती – दो बड़े चम्मच (कटी हुई)
हल्दी – एक चौथाई चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
अजवाइन – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी – जरूरत के अनुसार
तेल – आधा कप
स्टेप 1- एक बर्तन में बेसन लें, उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नमक को डाल दें|
स्टेप 2- अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक गाढ़ा सा घोल तैयार कर लें, इस बात का ध्यान जरूर रखें की उसमे कोई गांठ न रहे|
स्टेप 3- अब उसमे कद्दूकस किया हुआ पनीर, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से मिला लें|
स्टेप 4- अब एक तवे को गरम करें और उसमे थोड़ा सा तेल लगा लें|
स्टेप 5- अब 1-2 चम्मच बैटर को लेकर तवे पर अच्छे से फैला लें और चम्मच से हल्का गोल आकार दे दें|
स्टेप 6- मध्यम आंच पर चिला को सिकने दें, जब तक वह एक तरफ से सुनहरा न हो जाए, फिर उसे पलटकर दूसरी तरफ से भी अच्छे से सेंक लें|
स्टेप 7- गर्मागर्म पनीर चिला को हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें और आनंद उठायें|
TagsPaneer Chillaस्वादपनीर चीलाPaneer ChillaTastePaneer Cheela जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





