लाइफ स्टाइल

Paneer Biryani: लंच और डिनर दोनों के लिए है बेहतरीन विकल्प

Sarita
1 July 2025 3:58 PM IST
Paneer Biryani: लंच और डिनर दोनों के लिए है बेहतरीन विकल्प
x
Paneer Biryani: बिरयानी की कई वैराइटी काफी लोकप्रिय हैं, इनमें से एक है पनीर बिरयानी। यह न सिर्फ टेस्टी होती है, बल्कि सेहत का भी ख्याल रखती है। अगर कोई पार्टी देने जा रहे हैं या फिर कोई मेहमान आया है तो उनके लिए भी यह शानदार विकल्प है। इसे बड़ों के साथ बच्चे भी पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। आप अगर इस दफा कुछ अलग ट्राई करने की सोच रहे हैं तो यह डिश बनाइए। इसके लिए हमारी रेसिपी आपके लिए पूरी तरह से मददगार साबित होगी और आपको जरा भी जोर नहीं आएगा।
सामग्री (Ingredients)
चावल – 3 कप
पनीर – 1/2 किलो
काजू पेस्ट – 1 कप
बादाम – 10
मक्खन – 2 टेबल स्पून
देसी घी - 4 टेबल स्पून
टोमेटो प्यूरी -1 कप
हरी मिर्च कटी - 3
अदरक कटी - 1 टेबल स्पून
प्याज लच्छे में कटा – 1 कप
प्याज बारीक कटा – 1
लहसुन - 5 कलियां
पुदीने की पत्तियां - 1 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टेबल स्पून
दालचीनी - 2 टुकड़े
हरा धनिया - 1 टेबल स्पून
इलायची पाउडर - 1/2 टी स्पून
तंदूरी मसाला - 1 टी स्पून
बड़ी इलायची - 4
हरी इलायची - 6
काली मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
- पहले चावल धोएं और फिर उन्हें उबाल लें। इस बीच पनीर के टुकड़े काट लें। चावल उबलने के बाद कड़ाही में देसी घी डालकर गरम करें।
- घी गरम होने के बाद पनीर के टुकड़े डालकर सुनहरा भूरा होने तक तलें। इसके बाद फ्राइड पनीर को एक बाउल में निकाल लें।
- अब बचे हुए घी में बड़ी इलायची, दालचीनी, काली मिर्च पाउडर, लौंग और हरी इलायची डालकर कुछ देर तक भूनें।
- लगभग 30 सैकंड तक मसाले भूनने के बाद उसमें बारीक कटा प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर मिलाएं।
- फ्राई करने के दौरान जब प्याज नरम हो जाए तो हल्दी, तंदूरी मसाला और इलायची पाउडर भी डालकर भूनें। कुछ देर भूनने के बाद कड़ाही में टमाटर प्यूरी डालकर मिलाएं।
- 5 मिनट तक भूनने के बाद मिश्रण में काजू पेस्ट और स्वाद के अनुसार नमक भी मिला लें।
- जब मिश्रण अच्छी तरह से पक जाए और घी छोड़ने लगे तो फ्राइड पनीर के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और 10 मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें।
- अब एक बर्तन लें और उसे गैस पर धीमी आंच पर रख दें। अब बर्तन में पहले एक तिहाई पके चावल डालकर परत बना दें।
- इसके ऊपर पनीर का तैयार आधा मिश्रण बिछाकर दूसरी परत बनाएं। फिर चावल की एक और परत इसके ऊपर बना दें।
- फिर पनीर के मिश्रण की चावल के ऊपर दूसरी परत बनाएं। आखिर में चावल के सबसे ऊपरी हिस्से पर परत बिछा दें।
- अब चावल के ऊपर लच्छेदार तला हुआ प्याज, धनिया पत्ती और पुदीना पत्ती डालकर फैलाएं।
- इसके बाद बर्तन को ढककर धीमी आंच पर कम से कम 12-15 मिनट तक बिरयानी को पकने दें फिर गैस बंद कर दें। तैयार है पनीर बिरयानी।
Next Story