- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Palak Papdi Chaat :...
लाइफ स्टाइल
Palak Papdi Chaat : न्यू ईयर पर करें सबको इम्प्रेस, चटपटी पालक पापड़ी चाट से
Sarita
27 Dec 2025 10:37 AM IST

x
Palak Papdi Chaat : हरी पालक से बनी क्रिस्पी पापड़ियां, दही की ठंडक और मीठी-तीखी चटनियों का कॉम्बिनेशन इसे बेहद खास बना देता है. यह चाट न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि दिखने में भी इतनी खूबसूरत होती है कि न्यू ईयर टेबल की शान बन जाए|
सामग्री :
पालक – 2 कप (बारीक कटी)
बेसन – 1 कप
चावल का आटा – 2 टेबलस्पून
अजवाइन – ½ टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
तेल – तलने के लिए
गाढ़ा दही – 1 कप
इमली की मीठी चटनी – 3 टेबलस्पून
हरी चटनी – 2 टेबलस्पून
भुना जीरा पाउडर – ½ टीस्पून
चाट मसाला – स्वादानुसार
अनार दाने और सेव – सजाने के लिए
पालक पापड़ी चाट बनाने की आसान विधि:
सबसे पहले एक बाउल में पालक, बेसन, चावल का आटा, अजवाइन, नमक और लाल मिर्च मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. अब गरम तेल में छोटी-छोटी पापड़ियां डालकर सुनहरी और कुरकुरी होने तक तल लें.
सर्विंग प्लेट में पालक पापड़ियां रखें, ऊपर से फेंटा हुआ दही डालें. फिर इमली और हरी चटनी डालें. अंत में भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, अनार दाने और सेव से गार्निश करें|
TagsPalakPapdi Chaatपालक पापड़ीचाट SpinachPalak PapdiChaat जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





