- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Palak Paneer Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Palak Paneer Recipe: घर पर बनाएं देसी ढाबा स्टाइल पालक पनीर,
Sarita
1 Nov 2025 12:47 PM IST

x
Palak Paneer Recipe: अगर आप खाने के असली शौकीन हैं, तो ढाबा स्टाइल पालक पनीर का स्वाद आपके दिल में बस जाएगा. मलाईदार पनीर, पालक की खुशबू और देसी मसालों का जबरदस्त तड़का, हर बाइट में ऐसा लाजवाब स्वाद मिलेगा कि आप रुक ही नहीं पाएंगे. इसका रिच टेक्सचर और देसी फ्लेवर हर थाली को खास बना देता है. साथ ही इसके लिए आपको बाहर ढाबे पर जाने की जरूरत नहीं, अब घर पर ही मिल सकता है वही स्वाद जो हर किसी को दीवाना बना दे. बस एक बार ट्राय कीजिए, यकीन मानिए बार-बार खाने का मन करेगा|
पालक पनीर बनाने के लिए के लिए किन किन सामग्रियों की जरुरत होती है?
पनीर – 400 ग्राम
घी – 2 चम्मच
पानी – 2 कप
पालक – 2 गड्डियां
बर्फ वाला पानी (पालक के लिए)
धनिया – 3 चम्मच
पानी – 1 चम्मच (धनिया पेस्ट के लिए)
जीरा – 2 चम्मच
हींग – 1/4 चम्मच
लहसुन – 2 चम्मच
हरी मिर्च – 4
अदरक पेस्ट – 1 चम्मच
तेजपत्ता – 2
प्याज – 1, कटा हुआ
दही – 1 कप
धनिया पाउडर – 1.5 चम्मच
हल्दी – 1 चम्मच
काला नमक – 1.5 चम्मच
नमक – 1.5 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला – 1 चम्मच
घर पर ढाबा स्टाइल पालक पनीर कैसे बनाएं?
1. सबसे पहले एक पैन में मीडियम आंच पर घी गर्म करें. पैन में पनीर डालकर दोनों तरफ हल्का सुनहरा भूनें. तुरंत पनीर को पानी में डाल दें ताकि वह मुलायम रहे.
2. दूसरी तरफ पालक उबालने के लिए एक बड़े पैन में पानी उबालें. फिर इसमें पालक डालकर 2 मिनट उबालें और तुरंत बर्फ वाले पानी में डालें.
3. अब धनिया पेस्ट बनाने के लिए धनिया और पानी को मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार करें और अलग रख दें.
4. इसके बाद ग्रेवी के लिए एक बड़े पैन में मीडियम से हाई आंच पर घी गर्म करें. फिर इसमें जीरा, हींग और लहसुन डालकर 1 मिनट भूनें.
5. अब इसमें हरी मिर्च और अदरक डालकर 1 मिनट और पकाएं. फिर तेजपत्ता और प्याज डालें और प्याज हल्का भूरा होने तक पकाएं.
6. इसके बाद दही डालकर 2 मिनट पकाएं. अब सभी मसाले (धनिया पाउडर, हल्दी, काला नमक, नमक, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर) डालें और दही को अच्छे से पकाएं.
7. अब पालक पेस्ट, भुना जीरा पाउडर, गरम मसाला और धनिया पेस्ट डालें और अच्छे से मिलाएं. 3-4 मिनट पकाएं. फिर पनीर डालें और कुछ मिनट और पकाएं.
8. आपका ढाबा स्टाइल स्वादिष्ट पालक पनीर तैयार है. इसे रोटी, पराठे, नान या चावल के साथ परोसें और एन्जॉय करें|
TagsPalak Paneerपालक पनीरspinach paneerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





