- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Palak Paneer:घर पर...

x
Palak Paneer: सबसे पहले आपको पालक पनीर बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री के बारे में बताते हैं। पालक पनीर बनाने के लिए 2 कप बॉइल्ड पिसा हुआ पालक, 2 बारीक कटे हुए प्याज, एक स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, हाफ कप टमाटर की प्यूरी, एक स्पून कसूरी मेथी, नमक, एक स्पून लाल मिर्च पाउडर, हाफ स्पून हल्दी पाउडर, हाफ स्पून धनिया पाउडर, हाफ स्पून चाट मसाला, 2 बड़े स्पून तेल, 250 ग्राम क्यूब्स में कटा हुआ पनीर और 2 बड़े स्पून क्रीम की जरूरत पड़ेगी।
पहला स्टेप- एक कटोरे में पनीर के टुकड़े, धनिया पाउडर, चाट मसाला, हल्दी पाउडर और गरम मसाला निकाल लीजिए। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर रख दीजिए।
दूसरा स्टेप- इसके बाद एक पैन में तेल को गर्म कर इसमें अदरक और लहसुन के पेस्ट को भून लीजिए। लगभग एक मिनट के बाद पैन में बारीक कटा हुआ प्याज एड कर इसे तब तक भूने जब तक इसका रंग भूरा न हो जाए।
तीसरा स्टेप- अब इस मिक्सचर में टमाटर की प्यूरी, सारे मसाले और कसूरी मेथी मिलाकर भून लें। इसके बाद इस मिश्रण में पालक का पेस्ट और क्रीम को भी मिला लीजिए।
चौथा स्टेप- अब नमक मिलाने की बारी है। इस मिक्सचर को एक बार अच्छी तरह से चलाकर ढक दीजिए और लगभग 5 से 10 मिनट तक इसे पकने दीजिए।
पांचवां स्टेप- इसके बाद आपको इस मिश्रण में मसाले वाले पनीर के टुकड़ों को डाल देना है। एक बार और पालक पनीर को ढककर लगभग 5 मिनट तक पकने दीजिए।
छठा स्टेप- जब पालक पनीर गाढ़ा हो जाए, तब आप गैस बंद कर सकते हैं। ढाबा स्टाइल पालक पनीर को गर्मागर्म सर्व करें।
आप पालक पनीर को रोटी या फिर पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म ढाबा स्टाइल पालक पनीर खाने का मजा ही कुछ और है। अगर आप फूड लवर हैं, तो ये रेसिपी आपको काफी पसंद आएगी।
TagsPalak Paneerपालक पनीरPalak Paneer जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





