- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Palak Paneer Appe :...

x
Palak Paneer Appe : यह डिश काफी कम तेल में बनती है और साथ ही काफी ज्यादा टेस्टी भी होती है. भले ही आप एक फिटनेस फ्रीक हों या फिर अपने बच्चे को टिफिन में देने के लिए एक रेसिपी की तलाश कर रहे हों, यह डिश हर मामले में परफेक्ट साबित होती है. पालक पनीर अप्पे का साइज छोटा होता है जिस वजह से भी छोटे बच्चे इसे काफी ज्यादा पसंद करते हैं. चलिए जानते हैं पालक पनीर अप्पे बनाने की सबसे आसान और हेल्दी रेसिपी|
पालक पनीर अप्पे बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
पालक – 2 कप बारीक कटी हुई या फिर प्यूरी बनाई हुई
सूजी – 1 कप
दही – आधा कप
पनीर – आधा कप कद्दूकस किया हुआ
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
नमक – स्वादानुसार
ईनो या फ्रूट सॉल्ट – 1 छोटा चम्मच
तेल – अप्पे सेंकने के लिए
पालक पनीर अप्पे बनाने की रेसिपी:
पालक पनीर अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद इसमें बारीक कटा या पीसा हुआ पालक डालें और मिश्रण को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
जब बैटर हल्का गाढ़ा हो जाए तो इसमें ईनो डालकर हल्के हाथ से मिलाएं. अब अप्पे पैन को गर्म करें और हर सांचे में हल्का सा तेल लगाएं. इसके बाद तैयार बैटर को सांचों में डालें और मीडियम आंच पर ढककर पकाएं. इसके 2 से 3 मिनट बाद अप्पे को पलट दें और दूसरी तरफ से भी गोल्डन होने तक सेक लें.
गर्मागर्म पालक पनीर अप्पे को हरी धनिये की चटनी, नारियल चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें. आप अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा बटर लगाकर भी इसे सर्व कर सकते हैं|
TagsPalak PaneerAppeपालकपनीरअप्पे Palak PaneerSpinachPaneer जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





