लाइफ स्टाइल

Palak Pakoda Recipe: घर पर बनाएं क्रिस्पी पालक के पकौड़े

Sarita
15 Nov 2025 9:18 AM IST
Palak Pakoda Recipe: घर पर बनाएं क्रिस्पी पालक के पकौड़े
x
Palak Pakoda Recipe: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पालक के पकौड़े बनाने के लिए आपको एक पालक का गुच्छा धुला और कटा हुआ, एक कप बेसन, 2 स्पून चावल का आटा, एक स्पून अदरक और लहसुन का पेस्ट, एक बारीक कटी हुई हरी मिर्च, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और तेल की जरूरत पड़ेगी।
कैसे बनाएं पालक के पकौड़े- सबसे पहले पालक के गुच्छे को अच्छी तरह से धोकर काट लीजिए। अब एक बर्तन में कटा हुआ पालक, बेसन और चावल का आटा निकाल लीजिए। इसके बाद इसी कटोरे में अदरक और लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर के साथ थोड़ा सा पानी भी निकाल लीजिए। अब आपको इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक घोल तैयार कर लेना है, जो ज्यादा पतला न हो।
बेहद आसान है रेसिपी- आपको एक कड़ाही में तेल गर्म कर लेना है। हल्के गर्म तेल में इस घोल के छोटे-छोटे पकौड़े बनाकर डालते जाइए। आंच को मीडियम रखिए। आपको पालक के पकौड़ों को तब तक तलना है, जब तक ये गोल्डन और क्रिस्पी न हो जाएं। एक प्लेट में पेपर नैपकिन निकाल लीजिए। अब आपको पकौड़ों को इस नैपकिन पर निकाल लेना है। पालक के पकौड़े सर्व करने के लिए तैयार हैं।
गर्मागर्म पकौड़े का लुत्फ उठाएं- अब आप गर्मागर्म पालक के क्रिस्पी पकौड़ों का लुत्फ उठा सकते हैं। पालक के पकौड़ों को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या फिर चाय के साथ सर्व किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पालक के पकौड़े आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पालक के क्रिस्पी पकौड़ों का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा।
Next Story