लाइफ स्टाइल

Palak Mint Chutney : शाम में स्नैक्स के साथ सर्व करें पालक और पुदीना से बनी चटपटी और स्वादिष्ट चटनी

Sarita
17 Oct 2025 10:59 AM IST
Palak Mint Chutney : शाम में स्नैक्स के साथ सर्व करें पालक और पुदीना से बनी चटपटी और स्वादिष्ट चटनी
x
Palak Mint Chutney : आपने रेस्टोरेंट या स्ट्रीट वाले पनीर टिक्का,मलाई चाप या फिर वेज कबाब के साथ वो चटपटी हरी चटनी का स्वाद तो जरूर चखा होगा. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है जिसमें पुदिना का ठंडा फ्लेवर स्वाद को दोगुना कर देता है. लेकिन क्या आपने कभी इसे घर पर बनाकर ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम बताएंगे कैसे बस कुछ इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करके मिनटों में यह चटनी घर पर तैयार कर सकते है. मिनटों में तैयार होने वाली इस चटनी को आप समोसे या भजिए के साथ सर्व कर सकते हैं|
पालक मिंट चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
ताजा पालक के पत्ते – आधा कप
पुदीना के पत्ते – एक कप
धनिया पत्ता – आधा कप
हरी मिर्च – 3-4 पीस
लहसून की कलियां – 3-4 पीस
अदरक – आधा इंच टुकड़ा
प्याज – एक मीडियम साइज का (कटा हुआ)
नमक – स्वादानुसार
चीनी – आधा छोटा चम्मच
पानी – जरूरत अनुसार
भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
नींबू का रस – एक चम्मच
दही (हंग कर्ड)- आधा कप
पालक मिंट चटनी बनाने की आसान विधि क्या है?
चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पालक, धनिया और पुदिने के पत्तों को अच्छे से साफ करें और धो लें. इससे सारी मिट्टी अलग हो जाएगी.
अब पालक को दो हिस्सों में काट लें और एक बाउल में पानी डालकर गैस पर चढाएं और 2-3 मिनट के लिए पकाएं जिससे इसका कच्चापन दूर हो जाएगा.
अब मिक्सर जार में धनिया, पुदिना और पका हुआ पालक डालें. इसमें कटा हुआ प्याज, लहसुन की कलियां,अदरक, हरी मिर्च, नमक और थोड़ा चीनी डालकर मिलाएं और स्मूद सा पेस्ट तैयार कर लें.
अब एक बाउल में हंग कर्ड या दही डालकर इसे 2-3 मिनट तक अच्छे से फेंटे. अब तैयार चटनी को थोड़ा थोड़ा करके दही में मिक्स करते जाएं और आखिर में नींबू का रस डालकर मिलाएं.
अब आपकी हल्की तीखी, चटपटी और स्वादिष्ट चटनी बनकर तैयार है. इसे घर पर बने समोसे और भजिए को साथ सर्व कर सकते हैं|
Next Story