लाइफ स्टाइल

Palak Matar Kachori: आसानी से बनाएं पालक-मटर की कचौड़ी

Sarita
24 Feb 2026 9:51 AM IST
Palak Matar Kachori: आसानी से बनाएं पालक-मटर की कचौड़ी
x
Palak Matar Kachori: ठंड के मौसम में अब तक आपने पालक मटर की कचौड़ी नहीं बनाया, तो आज ही इसे घर पर बनाकर ट्राई करें. आप पालक मटर की कचौड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं. नाश्ता हो या डिनर का टाइम ये कचौड़ी हर समय के लिए परफेक्ट है. आइए बताते हैं आपको पालक मटर की कचौड़ी बनाने की आसान रेसिपी|
पालक मटर की कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री :
मैदा – 2 कप
नमक – स्वादानुसार
तेल – जरूरत अनुसार
पानी – जरूरत अनुसार
पालक – 1 कप (बारीक कटा हुआ)
हरी मटर – आधा कप (उबली हुई)
हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
अमचूर पाउडर – आधा चम्मच
अदरक – आधा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
हींग – 1 चुटकी
जीरा – आधा चम्मच
पालक मटर की कचौड़ी बनाने की विधि :
सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धोकर 2 मिनट तक उबालें. अब ठंडा करके मिक्सर में पालक को पीसकर पेस्ट बना लें. एक बड़े बर्तन में मैदा, नमक और तेल डालें, फिर इसमें पालक का पेस्ट मिलाकर धीरे-धीरे नरम आटा गूंथें, जरूरत हो तो थोड़ा सा पानी मिलाएं और आटे को ढककर 20 मिनट के लिए रख दें.
अब मटर की स्टफिंग के लिए कड़ाही में तेल गरम करें, इसमें जीरा और हींग डालें, फिर अदरक और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भूनें. इसके बाद दरदरी पिसी हुई उबली मटर डालें, फिर धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अमचूर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 4–5 मिनट तक भूनें, जब तक भरावन सूखी और खुशबूदार न हो जाए. इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
अब गूंथे हुए आटे से लोइयां बनाएं, हर लोई को हल्का सा बेलें, इसके बाद बीच में तैयार मटर की स्टफिंग रखें और चारों तरफ से किनारे उठाकर अच्छी तरह बंद करें. अब आप हाथ से हल्का दबाकर गोल कचौड़ी का आकार दें.
एक कड़ाही में धीमी आंच पर तेल गर्म करें तेल गर्म हो जाने के बाद आप इसमें बेली हुई कचौड़ी को डालकर इसे पलट-पलटकर अच्छे से तलें.
जब कचौड़ी सुनहरे रंग की हो जाए तब आप इसे निकाल लें. इसी तरह आप सारी कचौड़ी को तल लें. अब तैयार हुई गरमा-गरम पालक मटर की कचौड़ी को दही, चटनी या सब्जी के साथ सर्व करें|
Next Story