- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Palak Khichdi Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Palak Khichdi Recipe: ठंड में लंच के लिए तैयार करें गरमा-गरम पालक खिचड़ी
Sarita
16 Jan 2026 10:41 AM IST

x
Palak Khichdi Recipe: सर्दियों के मौसम में लंच में गरमा-गरम खिचड़ी मिल जाए तो मजा आ जाता है. ठंड के मौसम में आप पालक खिचड़ी को ट्राई कर सकते हैं. पालक खिचड़ी को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. खिचड़ी को आप पापड़, अचार और चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं पालक खिचड़ी बनाने की रेसिपी|
पालक खिचड़ी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
चावल- 1 कप
मूंग दाल- आधा कप
पालक- 1 गुच्छा
प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च- 1-2 (स्वाद अनुसार)
अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ लहसुन बारीक कटा हुआ- 1 चम्मच
जीरा- 1 छोटा चम्मच
हल्दी- आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
पानी- 3 कप
घी या तेल- 1 बड़ा चम्मच
पालक खिचड़ी को कैसे तैयार करें?
पालक खिचड़ी सबसे पहले चावल और मूंग दाल को अच्छे से धोकर 10-15 मिनट भिगो दें. अब एक कुकर में आप चावल और दाल को डाल दें. इसके बाद आप इसमें हल्दी पाउडर, नमक और पानी डालकर ढक्कन बंद कर दें. इसे 2 सीटी आने तक पका लें.
अब आप पालक के पत्तों को अच्छे से साफ कर लें और इसे उबाल लें. इसे पानी से निकाल लें और ठंडा होने दें. मिक्सी जार में डालकर आप इसे बारीक पीस लें.
अब आप कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें जीरा डाल दें. जब जीरा चटकने लगे तब आप इसमें हींग, सूखी हुई लाल मिर्च को डाल दें. इसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज, लहसुन और अदरक को डालकर भूनें. अब आप हरी मिर्च को डालकर भूनें. इसके बाद आप बारीक कटा हुआ टमाटर डालकर नरम होने तक पका लें. अब आप इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर को डाल दें. फिर आप इसमें पालक का पेस्ट और नमक डाल दें.
अब आप दाल और चावल के मिश्रण को डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इसे थोड़ी देर तक पका लें. ऊपर से आप धनिया की पत्ती को डाल दें.
गरमा-गरम पालक खिचड़ी के ऊपर आप एक चम्मच घी को डाल दें|
TagsPalak Khichdiपालक खिचड़ीPalak Khichdi जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





