- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Palak Corn Tikki: पालक...

x
Palak Corn Tikki: सर्दियों में चाय के साथ टेस्टी स्नैक्स का मजा लेना चाहते हैं तो पालक कॉर्न टिक्की को बना सकते हैं. ठंड में ताजे पालक और स्वीट कॉर्न का इस्तेमाल करके आप इस स्वादिष्ट डिश को तैयार कर सकते हैं. सर्दियों की शाम में गरमा-गरम चाय और चटनी के साथ आप इसे सर्व करें. इस टिक्की का स्वाद बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं पालक कॉर्न टिक्की को बनाने का तरीका|
पालक कॉर्न टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
स्वीट कॉर्न- आधा कप
पालक- 1 कप
आलू- 2 उबले हुए
हरी मिर्च- 2
अदरक- 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
प्याज- 1
अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
धनिया पाउडर- आधा चम्मच
काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
बेसन- 2 चम्मच
तेल- जरूरत के अनुसार
पालक कॉर्न टिक्की को कैसे तैयार करें?
पालक कॉर्न टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप स्वीट कॉर्न को उबाल लें और मिक्सी जार में डालकर इसे दरदरा पीस लें. पालक के पत्तों को अच्छे से धोकर काट लें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. इसमें आप स्वीट कॉर्न को भी डाल दें. इसके बाद आप मैश किए हुए आलू, बारीक कटी हरी मिर्च और बारीक कटा प्याज को भी डाल दें.
अब आप कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटी धनिया पत्ती को भी डाल दें. इसमें नमक, काली मिर्च का पाउडर, धनिया पाउडर, बेसन, अमचूर पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिला दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
टिक्की बनाने के लिए आप तवा को गर्म करें और इसमें एक चम्मच तेल डालें. अब आप अपने हाथों में थोड़ा सा तेल लगा लें. मिश्रण से छोटा हिस्सा लें और गोल करके चिपटा कर लें. इसे आप तवा पर डालें और एक चम्मच तेल डालकर दोनों तरफ से पका लें. पालक कॉर्न टिक्की को आप शाम में चाय के साथ सर्व करें|
TagsPalak CornTikkiपालक कॉर्नटिक्कीPalak Corn Tikki जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





