- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Palak Corn Rice: लंच...
लाइफ स्टाइल
Palak Corn Rice: लंच में बनाएं टेस्टी और रंग-बिरंगी पालक कॉर्न राइस
Sarita
8 Feb 2026 10:57 AM IST

x
Palak Corn Rice: लंच के टाइम अगर आपका मन रोज के सिंपल चावल से ऊब गया है तो आज हम आपके लिए टेस्टी और मजेदार पालक कॉर्न राइस की रेसिपी लेकर आए है. इसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते है. ये रेसिपी बनने के बाद खाने में इतनी लाजवाब लगती है कि बड़े से लेकर बच्चे भी इसे बहुत चाव से खाना चाहेंगे. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर कुछ सामग्री और थोड़ी सी मेहनत करके पालक कॉर्न राइस बनाने की विधि|
पालक कॉर्न राइस बनाने के लिए सामग्री :
पका हुआ चावल – 2 कप
पालक – 1 कप
तेल – जरूरत अनुसार
स्वीट कॉर्न – 1 कप (उबले हुए)
प्याज – 1 (बारीक कटा)
हरी मिर्च – 1–2 (कटी हुई)
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
जीरा – 1 छोटी चम्मच
हल्दी – आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पालक कॉर्न राइस बनाने की विधि :
सबसे पहले पालक लें और इसे साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद पालक को बारीक काट लें और एक बर्तन में हल्का उबाल लें. उबालने के बाद पालक को ठंडा होने दें और फिर मिक्सर की मदद से पेस्ट तैयार कर लें.
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें, इसमें जीरा डालें. जीरा चटकने पर प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भूनें.
इसके बाद आप इसमें पालक का पेस्ट डालें और 2–3 मिनट पकाएं. फिर हल्दी, नमक और गरम मसाला डालें.
अब उबले हुए कॉर्न डालकर अच्छे से मिलाएं. लास्ट में पके हुए चावल डालकर हल्के चम्मच की मदद से चलाएं और 2 मिनट धीमी आंच पर ढककर पकाएं. ऊपर से नींबू का रस डालकर गरमा-गरम परोसें.
अब तैयार है घर पर बना टेस्टी पालक कॉर्न राइस. इसे आप दही या रायता के साथ सर्व करके खाए|
TagsPalak CornRiceटेस्टीरंग-बिरंगीपालक कॉर्नराइसSpinach CornTastyColorfulSpinach CornRice जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





