लाइफ स्टाइल

Palak Beetroot Puri: सुबह की भागदौड़ में नाश्ते में तैयार करें टेस्टी पालक बीटरूट पूरी

Sarita
3 Feb 2026 12:43 PM IST
Palak Beetroot Puri: सुबह की भागदौड़ में नाश्ते में तैयार करें टेस्टी पालक बीटरूट पूरी
x
Palak Beetroot Puri:हम आपके लिए पालक बीटरूट पूरी की टेस्टी रेसिपी लेकर आए है जो सबके साथ आपको भी खूब पसंद आएगी. ये टेस्टी रेसिपी बनने में कम सामग्री और कम मेहनत लगता है जिससे ये सुबह की भागदौड़ के समय सबको सर्व करके के लिए सही रहेगा. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से आसानी से पालक बीटरूट पूरी बनाने की विधि|
पालक बीटरूट पूरी बनाने के लिए सामग्री :
गेहूं का आटा – 2 कप
पालक – 1 कप
चुकंदर – आधा कप
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
अजवाइन – आधा छोटी चम्मच
जीरा – आधा छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 1 छोटी चम्मच (मोयन के लिए)
तलने के लिए तेल – जरूरत अनुसार
पालक बीटरूट पूरी बनाने की विधि:
सबसे पहले आप पालक और बीटरूट को अलग-अलग उबले लें. ठंडा होने पर मिक्सी में इसे पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें.
अब एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा डालें. इसमें पालक का पेस्ट, बीटरूट का पेस्ट, नमक, अजवाइन, जीरा, हरी मिर्च पेस्ट और 1 चम्मच तेल डालें.
अब सारी चीजें मिलाकर नरम और टाइट आटा गूंथ लें. जरूरत पड़े तो आप इसमें पानी मिलाएं. अब आप आटे को 15 मिनट ढककर रखें.
आटे से छोटी लोइयां बनाएं और हल्की मोटी पूरी बेल लें.
अब कड़ाही में तेल गर्म करें, तेल गर्म हो जाने के बाद आप धीमी आंच पर पूरी डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलकर निकाल लें. इसी तरह आप सारी पूरी को तल लें.
अब तैयार हुई पूरी को आप गरमा-गरम आलू की सब्जी या चटनी के साथ सर्व करके खाए|
Next Story