- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Pakoda Recipe: गरमागरम...

x
Pakoda Recipe:इसे बनाना बहुत ही आसान होता है. साथ ही ये हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद हैं. ये दिखने में जितनी क्रिप्सी होती हैं, उतनी ही कहने में लाजवाब. तो चलिए जानते हैं घर पर आसानी से गोभी के पकौड़े बनाने के बारे में|
गोभी पकौड़ा बनाने की सामग्री :
फूलगोभी – 1 (छोटे टुकड़ों में काट लें)
बेसन – 1 कप
चावल का आटा – 2 चम्मच (कुरकुरे बनाने के लिए)
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
पानी – आवश्यकतानुसार (घोल बनाने के लिए)
तेल – तलने के लिए
गोभी पकौड़ा बनाने की विधि :
सबसे पहले फूलगोभी के टुकड़ों को हल्के नमक वाले गरम पानी में 4-5 मिनट तक उबालकर छान लें.
अब एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च, हरी मिर्च, अजवाइन, नमक और हरा धनिया डालें.
अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार करें.
उबली हुई गोभी के टुकड़ों को इस बेसन के घोल में अच्छी तरह से मिक्स करके लपेटें.
अब एक कड़ाही में तेल गरम करें.
अब एक-एक करके घोल में लिपटे गोभी को तेल में डालें.
धीमी आंच में इन पकौड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
पकने के बाद पकौड़ों को टिशू पेपर पर निकालें, जिससे इसका अतिरिक्त तेल निकल जाए.
गरमा गरम गोभी पकौड़े हरी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें|
Next Story





