- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Paan Rasmalai Recipe: ...

x
Paan Rasmalai Recipe: पान रसमलाई की आसान रेसिपी (Paan Rasmalai Recipe in Hindi). यह मिठाई खासतौर पर मेहमानों को इंप्रेस करने के लिए परफेक्ट है. पान और रसमलाई का ये अनोखा कॉम्बिनेशन हर किसी का दिल जीत लेगा|
पान रसमलाई बनाने की सामग्री:
1 लीटर दूध
1 टेबलस्पून नींबू का रस
पानी – 4 कप
चीनी – 1 कप
रबड़ी के लिए –
1 लीटर फुल क्रीम दूध
1/2 कप चीनी
1/2 टीस्पून इलायची पाउडर
4-5 पान के पत्ते (चौप किए हुए)
1 टेबलस्पून गुलकंद
2 बूंद पान एसेंस (वैकल्पिक)
ड्राई फ्रूट्स – कटे हुए (बादाम, पिस्ता, काजू)
पान रसमलाई बनाने की विधि:
सबसे पहले दूध को उबालें. जब यह उबल जाए तो इसमें नींबू का रस डालें और धीरे-धीरे चलाएं. दूध फट जाए तो गैस बंद कर दें और इसे मलमल के कपड़े में छान लें. पानी निकालकर छेना को अच्छे से मसलें जब तक यह स्मूद न हो जाए|
छेना से छोटे-छोटे गोल बॉल्स बनाएं. एक पतीले में 4 कप पानी और 1 कप चीनी डालकर उबालें और उसमें ये बॉल्स डालें. 15 मिनट तक ढककर मध्यम आंच पर पकाएं. इसके बाद निकालकर ठंडा करें|
अब फुल क्रीम दूध को एक भारी तले के बर्तन में उबालें. इसे तब तक पकाएं जब तक यह आधा न रह जाए. फिर इसमें चीनी, इलायची पाउडर, कटे पान के पत्ते, गुलकंद और पान एसेंस डालें. कुछ देर और पकाएं ताकि रबड़ी गाढ़ी हो जाए. अंत में ड्राई फ्रूट्स डालें|
रसगुल्लों को हल्का दबाकर अतिरिक्त चीनी का पानी निकाल दें. अब इन्हें पान फ्लेवर वाली रबड़ी में डालें और 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें|
TagsPaan RasmalaiपानरसमलाईPaan RasmalaiPaanRasmalai जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





