लाइफ स्टाइल

Outfit For Men: बकरीद पर पुरुष दिखाएं अपना स्टाइल

Sarita
4 Jun 2025 10:44 AM IST
Outfit For Men:  बकरीद पर पुरुष  दिखाएं अपना स्टाइल
x
Outfit For Men: बकरीद का त्योहार बलिदान और त्याग के लिए जाना जाता है। इस दिन मुस्लिम धर्म के लोग बकरे की कुर्बानी देते हैं। ये दिन अल्लाह की इबादत के लिए होता है, इसलिए लोग अपने घरों को सजाते हैं और नए-नए कपड़े पहनते हैं। महिलाएं तो अपनी तैयारी कई-कई महीने शुरू कर देती हैं, लेकिन पुरुषों को समझ नहीं आता कि वो क्या पहनें ?
पुरुषों की इसी समस्या का हल हम लेकर आए हैं। हम आपको यहां कुछ ऐसे आउटफिट के बारे में बताएंगे, जिसे आप बकरीद के दिन कैरी कर सकते हैं। इस तरह के आउटफिट में आपका अंदाज बाकियों से एकदम अलग दिखेगा और लोग आपकी तारीफ करते थकेंगे नहीं।
ब्लैक कुर्ता-सफेद पठानी:
ईद के मौके पर पठानी सलवार पहनना काफी अच्छा लगता है। यदि आपका शरीर हष्ट पुष्ट है तो ब्लैक कुर्ता-सफेद पठानी सलवार पहनें। अपने लुक को एथनिक बनाना है तो दुपट्टा अवश्य कैरी करें। दुपट्टे की वजह से ही आपका लुक अच्छा दिखेगा। यदि आपका कुर्ता एकदम सिंपल है तो वर्क वाला दुपट्टा कैरी करें।
फ्लोरल आउटफिट:
गर्मी के मौसम में कुछ हल्का पहनने का विचार है तो इस फ्लोरल आउटफिट से बेहतर विकल्प आपके लिए नहीं हो सकता। व्हाइट रंग के इस कुर्ते पायजामे के साथ फ्लोरल प्रिंट की जैकेट आपके लुक को क्लासी बना देगी। यदि जैकेट अलग से खरीद रहे हैं तो आप इसे अलग रंग की मतलब की कॉन्ट्रास्ट में भी खरीद सकते हैं।
ब्लैक शर्ट पैंट और जैकेट:
ब्लैक शर्ट पैंट तो काफी नॉर्मल और साधारण आटफिट है, लेकिन इसके साथ अगर आप कलरफुल सी जैकेट कैरी कर लेंगे तो आपका पूरा लुक ही बदल जाएगा। सिंपल ब्लैक पैंट शर्ट के साथ ऐसी प्रिंटेड या फिर हैवी काम वाली जैकेट अच्छी लगेगी।
कुछ अलग सा पहनने का विचार है तो ग्रे रंग का कुर्ता भी आप कैरी कर सकते हैं। इसके साथ ब्लैक रंग की पैंट या फिर जींस पहनें। ब्लैक और ग्रे का कॉम्बिनेशन देखने में काफी अच्छा और क्लासी लगता है। इसके साथ पैरों में लोफर सैंडिल्स पहनें और आंखों पर काला चश्मा भी लगाएं।
Next Story