लाइफ स्टाइल

Orange Side Effects: क्या ज्यादा संतरे खाने से होता है सेहत को नुकशान? जानें

Tulsi Rao
12 Nov 2021 10:51 AM GMT
Orange Side Effects: क्या ज्यादा संतरे खाने से होता है सेहत को नुकशान? जानें
x
खट्टे-मीठे संतरों का मौसम आ गया है। सभी के पसंदीदा संतरे को कई जगह नारंगी भी कहा जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Orange Side Effects: खट्टे-मीठे संतरों का मौसम आ गया है। सभी के पसंदीदा संतरे को कई जगह नारंगी भी कहा जाता है। इसका खट्टा और मीठा स्वाद इसे स्नैक्स के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है। साथ ही इसे खाने के सेहत से जुड़े कई लाभ भी हैं। संतरा न सिर्फ हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है बल्कि हमारे इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाने के लिए भरपूर विटामिन-सी भी देता है। लेकिन क्या ज़्यादा संतरे खाने से नुकसान भी हो सकता है? तो इसका जवाब है हां, हो सकता है।

100 संतरों में 47 ग्राम कैलोरी, 87 ग्राम पानी, 0.9 ग्राम प्रोटीन, 11.8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 9.4 ग्राम चीनी, 2.4 ग्राम फाइबर और 76 प्रतिशत विटामिन-सी होती है। यह पोषण से लदा हुआ होता है, लेकिन इसे ज़रूरत से ज़्यादा नहीं खाना चाहिए।
ज़रूरत से ज़्यादा संतरे खाने से क्या होता है?
अगर एक व्यक्ति दिन में 4 से 5 संतरे रोज़ खाता है, तो इससे फाइबर के सेवन ज़्यादा हो जाएगा। इससे पेट ख़राब, पेट में दर्द, दस्त, पेट का सूजना और मतली जैसी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं। ज़रूरत से ज़्यादा विटामिन-सी के सेवन से सीने में जलन, उल्टी, नींद न आना और दिल का दौरा पड़ने का जोखिम बढ़ सकता है।
आप दिन में कितने संतरे खा सकते हैं?
संतरा प्रकृतिक तौर पर एसीडिक होता है, जिससे गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (GERD) से पीड़ित लोगों के पेट में जलन हो सकती है।जीईआरडी से पीड़ित लोगों को संतरे का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
कुछ गंभीर मामलों में, यह उल्टी और सीने में जलन का कारण बन सकता है। उच्च पोटेशियम के स्तर वाले लोगों को भी संतरे का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
संतरे में पोटैशियम का स्तर कम होता है, लेकिन अगर शरीर में पहले से ही बहुत अधिक पोटैशियम है, तो यह हाइपरक्लेमिया नामक संभावित गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।
ज़्यादा से ज़्यादा एक दिन में 1 से 2 संतरे का सेवन करना ही ठीक है।


Next Story