लाइफ स्टाइल

Orange Kheer Recipe: सावन के पहले सोमवार भोलेनाथ को लगाएं भांग और संतरे की खीर का भोग

Sarita
4 July 2025 7:47 AM IST
Orange Kheer Recipe: सावन के पहले सोमवार भोलेनाथ को लगाएं भांग और संतरे की खीर का भोग
x
Orange Kheer Recipe: सावन का महीना शुरू होने वाला है. ऐसे में भगवान भोलेनाथ के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए काफी कोशिश करेंगे. वे सावन के पहले सोमवार से लेकर आखिरी सोमवार तक हर वक्त उन्हें कुछ न कुछ चीजों का भोग जरूर लगाएंगे|
संतरा और भांग की खीर:
अगर आप भी भगवान भोलेनाथ को खुश करना चाहते हैं, तो इस सावन के पहले सोमवार को उन्हें संतरा और भांग की खीर का भोग लगा सकते हैं. भांग और खीर दोनों ही भगवान भोलेनाथ को बहुत पसंद है. यही नहीं संतरे की खीर को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी क्या है|
संतरा और भांग की खीर के लिए सामग्री:
संतरे की खीर बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी जैसे, दो संतरा छीली हुई, 1 लीटर फुल क्रीम दूध, दो कप चीनी, आधा चम्मच केसर, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, एक कटोरी बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स और दूध मसाला इन सामग्री की मदद से आप आसानी से संतरे की खीर बना सकते हैं|
संतरा और भांग की खीर बनाने का तरीका:
संतरे की खीर बनाने के लिए इसे छीलकर इसके बीच निकाले, फिर इसे मिक्सर में डाल दें, अब इसमें दो कप दूध डालकर पीस ले. दूसरी तरफ आप एक बर्तन में दूध रखकर अच्छी तरह उबाल ले जब दूध उबल जाए, तब इसमें केसर डाल दे. अब इस उबलते दूध में संतरा और दूध का मिश्रण डाल दे. फिर इसे लगातार उबलने दे, अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डाल दें और अच्छी तरह मिला ले|
उसके बाद इसे 15 से 20 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं, अब इसमें ऊपर से बारीक कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता मिला दे. जब सारी चीज मिला दे, उसके बाद इसमें थोड़ी सी घुटी हुई भांग डालकर इसे 2 मिनट के लिए पका ले और फिर एक कटोरी में निकाल कर ऊपर से ड्राई फ्रूट डालकर भगवान भोलेनाथ को इस खीर का भोग लगा सकते हैं|
Next Story