लाइफ स्टाइल

Onion Uttapam: इसमें कुछ ऐसा है जो घर के हर सदस्य का दिल जीत लेगा

Sarita
11 Jan 2025 10:58 AM IST
Onion Uttapam: इसमें कुछ ऐसा है जो घर के हर सदस्य का दिल जीत लेगा
x
Onion Uttapam: आज हम आपको अनियन उत्तपम की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जो घर के हर सदस्य का दिल जीतने में माहिर है। आपको यह बनाने के लिए अलग से कोई सामान लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह डिश कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है। यानी आपके पास कम समय होगा तो भी इसे फटाफट बना सकेंगे। यह ब्रेकफास्ट के लिए शानदार ऑप्शन है। अगर आपने अभी तक इसे ट्राई नहीं किया है तो इस बार यह मौका नहीं छोड़ें।
400 ग्राम उबले हुए चावल
100 ग्राम धुली उड़द दाल
1/2 चम्मच मेथी दाना
2 चम्मच घी या तेल
1 चम्मच नमक (स्वादानुसार)
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 टमाटर बारीक कटे हुए
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
2 प्याज बारीक कटी हुई
हरा धनिया कटा हुआ
हरी चटनी या सॉस
- सबसे पहले चावल, दाल और मेथी को पानी में भिगोकर 6-7 घंटे के लिए रखना होगा। ब्रेकफास्ट के लिए रात में यह सामान पानी में भिगो सकते हैं।
- इसके बाद इन सभी चीजों को बारीक पीस लें और इसमें नमक, मिर्च व अन्य मसाले डालें। अब अच्छी तरह मिलाकर इस मिक्स्चर को कुछ घंटे के लिए रख दें।
- अब तवा गरम करें और उस पर एक चम्मच घी या तेल डालें। गरम होने पर इसके ऊपर थोड़ा सा पानी छिड़कें और इसमें लगभग 1 कप घोल डालें।
- इस घोल को उत्तपम के आकार में फैला लें और इसके किनारे हल्के भूरे होने तक सिकने दें। इसके चारों ओर घी या तेल की कुछ बूंदें डालें।
- अब इसके ऊपर कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरे धनिये की पत्ती डालकर थोड़ी देर तक रखें। अब इसे पलटकर दूसरी तरफ भी सेंक लें।
- कुछ मिनट के बाद अनियन उत्तपम को चटनी, सॉस या सांभर के साथ गरमागरम सर्व कर सकते हैं। इसे बिना चटनी या सॉस के भी खा सकते हैं।
Next Story