लाइफ स्टाइल

Onion Paratha:प्याज पराठा बनाने के ये तरीके आजमाएं, हर कोई करेगा स्वाद की तारीफ

Sarita
30 Jan 2025 6:33 AM IST
Onion Paratha:प्याज पराठा बनाने के ये तरीके आजमाएं, हर कोई करेगा स्वाद की तारीफ
x
Onion Paratha: वैसे तो इसे हर कोई अपने तरीके से बनाता है, लेकिन यहां हम प्याज पराठा बनाने के 3 तरीके बता रहे हैं जिन्हें आप भी अपना सकते हैं। इन तीनों तरीकों से ही पराठा काफी टेस्टी बनता है।
आटे में मिलाएं प्याज
प्याज पराठा बनाने का ये सबसे आसान तरीका है। इसके लिए प्याज बारीक-बारीक काट लें और एक बर्तन में आटा लें। अब आटे में प्याज के साथ थोड़ी मलाई, नमक, लाल मिर्ची पाउडर, सौंफ, अजवायन मिला दें। अच्छे से स्वाद के लिए आटे में थोड़ा बेसन भी मिक्स कर लें। फिर थोड़ा पानी लेकर आटा लगा लें। अब इस आटे के छोटे-छोटे पेड़े लें और पराठा तैयार कर लें। इस तरह से बना पराठा भी काफी अच्छा लगता है।
लच्छा प्याज से बनाएं पराठा
इस पराठे को बनाने के लिए प्याज को लंबाई में काट लें। और इस प्याज में नमक, लाल मिर्ची पाउडर, सौंफ, अजवायन, कलौंची, खटाई, हरा धनिया और हरी मिर्ची मिला दें। अच्छे से मिक्स करें। फिर आटे की लोई लें और इसे बेल कर लच्छे पराठे की लोई की तरह मोड़ लें। इसके ऊपर प्याज के मिक्स को लगाएं। अच्छे से दबाकर लगाएं और फिर बेल लें। इस पराठे को सेक कर बटर के साथ सर्व करें।
प्याज का पराठा बनाने का ये सबसे कॉमन तरीका है। हालांकि, जो मिक्स बनाने का तरीका आपको बता रहे हैं वह थोड़ा अलग है। इस पराठे को बनाने के लिए प्याज को बारीक काट लें और हाथों से अच्छी तरह निचोड़ लें। फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें अजवाइन डाले और फिर पानी निकली प्याज डाल कर अच्छे ले भून लें। प्याज जब अच्छे से भुन जाए तो इसमें नमक, मिर्ची पाउडर, सौंफ पाउडर, अमचूर पाउडर मिला दें। एंड में इसमें भुना हुआ बेसन मिलाएं। अच्छे से मिक्स करें और फिर ठंडा होने दें। अब आटे का एक छोटा हिस्सा लें और इसे थोड़ा बेल लें। फिर बीच में प्याज का मिक्स डालें और साइड के आटे को लेकर एक पोटली बनाते हुए बंद करें। फिर इसे पराठे की तरह बेलें और अच्छे से सेक कर सर्व करें।
Next Story