लाइफ स्टाइल

झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं प्याज का रस, जानें इस्तेमाल का तरीका

Khushboo Dhruw
23 March 2024 7:21 AM GMT
झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं प्याज का रस, जानें इस्तेमाल का तरीका
x
लाइफस्टाइल : बदलती जीवनशैली में खराब खानपान और प्रदूषित वातावरण के कारण जहां सेहत को नुकसान हो रहा हैं, वहीँ बालों पर भी गलत प्रभाव पड़ रहा हैं। समय के साथ बाल कमजोर होते जा रहे हैं और इनके झड़ने की समस्या सभी की चिंता बढ़ा रही हैं। अगर आपको भी हेयरफॉल की समस्या है तो प्याज का रस आपकी समस्या दूर कर सकता है। जी हां, प्याज में मौजूद पोषक तत्व और कैटालेस नामक एंजाइम्स बालों को पोषित करते हुए मजबूत बनाते हैं और ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते है। हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि किस तरह प्याज के रस का इस्तेमाल किया जाए ताकि झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पाया जाए। आइये जानते हैं इसके बारे में...
सीधे प्याज का रस करें इस्तेमाल
आप बालों में प्याज का रस लगा सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लैवोनोइड्स स्कैल्प में जमा बैक्टीरिया को निकालने और डैंड्रफ से राहत दिलवाने में मदद करता है। बालों में डैंड्रफ होने के कारण भी बाल झड़ते हैं। प्याज का रस बालों की झड़ों का मजबूत बनाता है। इससे बाल झड़ने कम होते है। प्याज का रस लगाने से नए बाल भी उगने शुरु हो जाते हैं।
शहद के साथ करें इस्तेमाल
अगर आप बालों के गिरने और डैंड्रफ की समस्या से जूझ रहे हैं तो शहद के साथ प्याज का रस मिलाकर लगाना बहुत फायदेमंद होगा। डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के साथ ही यह बालों की ग्रोथ भी बढ़ाने का काम करता है। प्याज के रस और शहद की समान मात्रा लेकर उसे अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को एक घंटे तक मिलाकर छोड़ दें। उसके बाद इसे अच्छी तरह स्कैल्प पर लगाएं और कुछ समय बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
एलोवेरा के साथ करें इस्तेमाल
आप बालों में प्याज और एलोवेरा से बने हेयरमास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा में भी एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। यह गुण बालों को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने से आपको बालों की ग्रोथ भी होती है। प्याज का रस निकालकर उसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं और बालों में लगाएं। 30 मिनट तक इसे बालों में रहने दें। तय समय के बाद बाल हर्बल या किसी अन्य शैंपू से अच्छे से वॉश कर लें।
बादाम तेल के साथ करें इस्तेमाल
बादाम के तेल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बालों के गिरने की समस्या को दूर करते हैं। बादाम के तेल में प्याज का रस मिलाकर लगाने से बालों के गिरने की समस्या दूर हो जाती है। इसके इस्तेमाल से बाल घने, मुलायम और चमकदार बनते हैं। आप चाहें तो बादाम के तेल की जगह नारियल का तेल या फिर जैतून का तेल भी मिला सकते हैं।
अंडे के साथ करें इस्तेमाल
प्याज में आप अंडा मिलाकर भी बालों में लगा सकते हैं। अंडे में पाए जाने वाला प्रोटीन बालों को स्वस्थ रखने में सहायता करता है। इससे आपके बाल झड़ना भी कम होते हैं। अंडे का सफेद भाग लें और उसमें प्याज का रस मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर अपने बालों में लगाएं। स्कैल्प की मास्क के साथ अच्छे से मसाज करें। 50 मिनट के लिए मास्क बालों में रहने दें। तय समय के बाद किसी शैंपू से बाल धो लें।
नींबू के साथ करें इस्तेमाल
नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। जो कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है। जिससे आपके बाल रोगमुक्त रहते हैं। इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच प्याज का रस और 2 चम्मच नींबू डालकर बालों की स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाएं। इसके बाल हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 1 घंटे बाद शैंपू करते हुए बालों को धो लें।
नारियल तेल के साथ करें इस्तेमाल
नारियल तेल भी बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आप बालों की ग्रोथ और मजबूत करने के लिए इस हेयरमास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज के रस में नारियल तेल मिलाएं। दोनो चीजों को अच्छे से मिक्स करके बालों में लगाएं। 30 मिनट तक मास्क बालों में लगाएं। तय समय के बाद बाल सादे पानी से धो लें।
आलू के साथ करें इस्तेमाल
आलू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, आयरन के साथ पोटैशियम पाया जाता है। जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके लिए दोनों को बाराबर मात्रा में मिलाकर बालों में अच्छी तरह से लगाकर 10 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें। फिर 5 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी और शैंपू से बालों को धो लें।
Next Story