- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- प्याज है फायदेमंद,...
लाइफ स्टाइल
प्याज है फायदेमंद, लेकिन गलत तरीके से खाए तो बन सकती है बड़ी बीमारी
Saba Naaz
16 Jun 2025 12:45 PM IST

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : जिस खाने में प्याज डल जाती है, उसका टेस्ट बढ़ जाता है। यह एक हेल्दी फूड है, जो ब्लड सर्कुलेशन के लिए बहुत बेहतर है। इसमें दिल की हेल्थ सुधारने की ताकत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे गलत तरीके से खाना आपकी हड्डियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
प्याज कैसे खाएं? : डाइटिशियन भावेश गुप्ता ने कहा कि अगर आप प्याज को सलाद की तरह खाते हैं तो इसे आज ही बंद कर दें। आपने देखा होगा कि जैन, वैष्णव और ब्राह्मण लोग भी इसे खाने से बचते हैं। दूसरी तरफ आयुर्वेद भी इसे ताम्सिक फूड बताता है, जिससे शरीर की एनर्जी कम होती है। प्याज में बहुत ज्यादा एंटीन्यूट्रिएंट होते हैं। फ्लेवेनोइड्स, टैनिन, अल्कालॉइड्स और साइनोजेनिक ग्लाइकोसाइड इनमें प्रमुख हैं।
यह महत्वूर्ण मिनरल्स के अवशोषण में बाधा डालते हैं। जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन आदि। कैल्शियम-फॉस्फोरस की कमी हड्डियों को कमजोर बना सकती है। साइनोजेनिक ग्लाइकोसाइड की अधिक मात्रा शरीर में सायनाइड पॉइजनिंग कर सकता है
प्याज खाने का सही तरीका : प्याज को अच्छी तरह पकाकर खाना चाहिए। जैसे हम किसी भी सब्जी का बेस या मसाला बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से इसके अंदर मौजूद पैथोजेनिक माइक्रो ऑर्गेनिज्म और बाकी खतरनाक कंपाउंड गर्मी से नष्ट हो जाते हैं।
गैस-ब्लोटिंग : प्याज हाई फोडमैप में आते हैं। इसलिए आईबीएस और आईबीडी के मरीजों को इसे खाने से मना किया जाता है। हाई फोडमैप और एंटी न्यूट्रिएंट होने की वजह से बहुत लोगों को प्याज खाने के बाद गैस, ब्लोटिंग और हार्ट बर्न जैसी पेट की दिक्कतें होती हैं।
Tagsप्याजफायदेमंदतरीकेबीमारीOnionbeneficialwaysdiseaseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





