लाइफ स्टाइल

जन्माष्टमी में कृष्ण को लगाएं मेवा पाग का भोग, जाने recipe

Sanjna Verma
21 Aug 2024 2:26 PM GMT
जन्माष्टमी में कृष्ण को लगाएं मेवा पाग का भोग, जाने recipe
x

रेसिपी Recipe: भारत में इस त्योहार का अलग ही महत्व है। पूरे देश में इसे खूब धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिव लड्डू गोपाल को खूबसूरती से सजाया जाता है, साथ ही उन्हें तरह-तरह की चीजों का भोग भी लगाया जाता है। जन्माष्टमी पर अधिकतर घरों में मेवा पाग बनाी जाती है। अगर आप भी मेवा पाग का भोग श्री कृष्ण को लगाना चाहते हैं तो यहां देखिए इसे बनाने की Traditional रेसिपी-

मेवा पाग बनाने के लिए आपको चाहिए-
- घी
- गोंद
- कद्दूकस किया नारियल
- मखाना
- बादाम
- काजू
- पिस्ता
- किशमिश
- अंजीर
- खजूर
- खस-खस
- इलायची
- शक्कर
- पानी
कैसे बनाएं-
- इसे बनाने के लिए एक पैन में आधा कप घी गर्म करें और इसमें गोंद रोस्ट करें। इसे कम आंच पर ही रोस्ट करें, जब तक गोंद फूल ना जाएं। गोंद फूल जाए तो इसे निकाल कर एक तरफ रखें। अब कद्दूकस किया नारियल, मखाना को ड्राई रोस्ट करें। इसे कम आंच पर ही रोस्ट करना है। जब ये दोनों चीजें कुरकुरी
हो जाएं तो इसे निकाल लें और ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे पीस लें। अब भी काजू, बादाम और पिस्ता को भी रोस्ट करें, जब से सिक जाएं तो इन्हें ठंडा करने के लिए plate में निकालें। पैन में घी गर्म करें और किशमिश, खजूर को सेक लें। अब इसे प्लेट में निकाल लें, फिर 2 बड़े चम्मच खसखस ​​और आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं। फिर एक बड़ी कढ़ाई में 2 कप चीनी और आधा कप पानी लें। चीनी को मिलाएं और घोलें। चाशनी 1 तार की होनी चाहिए। अब चाशनी में भुने हुए मेवे और सूखे मेवे का मिक्स डालें और अच्छी तरह मिलाएं। फिर मिश्रण को ट्रे में डालें और पूरी तरह से ठंडा होने दें। अब इसे टुकड़ों में काट लें। मेवा पाग तैयार है, भोग लगाने के बाद सभी को इसका प्रसाद दें। ज्यादा बन जाए तो आप इसे एक एयरटाइट कंटेनर में रख सकते हैं और कम से कम एक महीने तक इसे खा सकते हैं।
Next Story