- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- omato Barfi : इस मिठाई...

x
omato Barfi : कभी घर पर बनी स्वीट डिश तो कभी बाजार की मिठाई से दिल भरा रहता है। आप घर में कुछ अलग हटकर बनाना चाहते हैं तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए टमाटर की बर्फी। आपने अब तक कई चीजों से बनी बर्फी खाई होगी, लेकिन इसका स्वाद शायद ही लिया हो। इस दफा इसे जरूर आजमाकर देखें और त्योहार की रंगत बढ़ा दें। घर आने वाले मेहमानों को भी इससे खुश किया जा सकता है। यह बनाने में बेहद आसान है और समय भी ज्यादा नहीं लगता है। इसके लिए ज्यादा तैयारी की भी जरूरत नहीं।
सामग्री (Ingredients)
3-4 लाल टमाटर
1 कटोरी नारियल का बूरा
1 कटोरी चीनी
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
3 छोटा चम्मच घी
2 छोटा चम्मच कटे हुए मेवे
- सबसे पहले टमाटर को धोकर मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें। एक पैन में घी गरम करें और उसमें टमाटर का पेस्ट डाल दें।
- गैस को धीमी आंच पर कर दें और धीरे-धीरे टमाटर को चलाते रहें। जब इसका रंग बदलने लगे तब इसमें शक्कर डालकर अच्छे से मिलाएं।
- साथ में नारियल का बूरा भी डाल दें। जब यह थोड़ा गाढ़ा होने लगे तब इसमें कटे हुए मेवे और इलायची पाउडर मिला दें।
- पूरे मिश्रण को अच्छे से चलाएं। जब यह गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब इसे फॉयल पेपर पर डालकर कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।
- इससे यह सेट हो जाएगा। 10 से 15 मिनट बाद इसे फ्रिज से बाहर निकाल लें। इसे मनचाहे आकार में सांचे से या चाकू से बर्फी के आकार में काट लें।
- आप चाहें तो ऊपर से भी सूखे बादाम, पिस्ता व किशमिश की गार्निशिंग कर सकते हैं।
Tagsomato Barfiमिठाई omato Barfisweet जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





