- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जोड़ों के दर्द को दूर...
लाइफ स्टाइल
जोड़ों के दर्द को दूर करने में मददगार है जैतून तेल
Apurva Srivastav
20 Feb 2023 4:11 PM GMT
x
अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं
शरीर में कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी, गलत खानपान एवं खराब दिनचर्या की वजह से होती है। जोड़ों में दर्द आर्थराइटिस, आस्टियो एक्यूट, रूमेटाइट और गाउट से पीड़ित होने पर होती है। सामान्यतः यह समस्या बुजुर्गों में अधिक देखी जाती है। हालांकि, आजकल युवा भी जोड़ों में दर्द की समस्या से परेशान हैं। इस स्थिति में व्यक्ति को उठने-बैठने और चलने में तकलीफ होती है। साथ ही तेज दर्द होता है। कभी-कभी यह दर्द असहनीय हो जाता है। अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो दर्द के प्रभाव को कम करने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल के इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। आप इन तरीकों से जैतून के तेल का इस्तेमाल जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
जैतून तेल और नमक
अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो जैतून तेल और समुद्री नमक को पानी में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब तेल जोड़ों पर अच्छे से लगाएं। इसके बाद जोड़ों की मालिश करें। इस उपाय को करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
जैतून और जायफल तेल
इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। इससे जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। इसके लिए जायफल और जैतून के तेल को मिलाकर जोड़ों पर लगाने और मालिश करें।
जैतून और सरसों तेल
अक्सर दादी-नानी नवजात शिशु की मालिश सरसों तेल में जायफल डालकर करते हैं। इससे नवजात शिशु का शारीरिक विकास सही से होता है। साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसके लिए सरसों का तेल जोड़ों के दर्द में भी आरामदायक साबित हो सकता है। इसके लिए जैतून और सरसों तेल को बराबर मात्रा में मिक्स कर जोड़ों पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से मालिश करें। इससे जोड़ों के दर्द में जरूर राहत मिलेगा।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav
Next Story